आईसीसी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिली बड़ी खुशखबरी, साहेबजादा फरहान को टी20 वर्ल्ड कप में धमाके का इनाम, बने प्लेयर ऑफ द मंथ
Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तान के साहेबजादा फरहान को आईसीसी ने इस महीने के लिए मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है. उन्होंने कुल 383 रन बनाकर टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया.वह टूर्नामेंट के इतिहास में एक ही एडिशन में दो शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.

साहेबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप में धमाके का इनाम, प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड
नई दिल्ली. पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को फरवरी 2026 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. वह नवंबर 2024 में हारिस रऊफ के बाद यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले ‘मेन इन ग्रीन’ खिलाड़ी बने हैं. फरहान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए और दो शतक जड़े. वह टूर्नामेंट के इतिहास में एक ही एडिशन में दो शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.
फरहान ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तरफ से अकेले ही मोर्चा संभाला हुआ था. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अहम मुकाबले में 58 गेंद पर 100 रन बनाए. उनका दूसरा शतक पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ आया. उन्होंने अपने ओपनिंग पार्टनर फखर जमान के साथ 176 रन की साझेदारी की.
फरहान ने कुल 383 रन बनाकर टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. उन्होंने कहा, “आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड जीतना एक अविश्वसनीय अहसास है. दुनियाभर के फैंस ने टूर्नामेंट का हर पल देखा, जिससे यह और भी खास बन जाता है.”
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा टीम के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों, जिसमें फरहान भी शामिल हैं, के खिलाफ कार्रवाई की खबरें आई थीं. दावा किया गया था कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में क्वालीफाई न कर पाने के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया. टीम के भारत से हारने के बाद खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी गई थी. नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की शर्त पर जुर्माने को रोक दिया गया था. ऐसा नहीं हो सका और खिलाड़ियों पर कार्रवाई की गई.
ऐसी खबरों और दावों को पीसीबी ने खारिज कर दिया, कहा कि टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन बोर्ड भविष्य में खिलाड़ियों को जवाबदेह ठहराने के तरीके तलाश रहा है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें