‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, 5वें दिन 500 करोड़ क्लब में एंट्री, चकनाचूर हुआ ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Dhurandhar 2 Movie Box Office Day 5: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 5 दिनों में घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ इसने ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स के सबसे तेज कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत रही. अब इसकी सीधी टक्कर ‘गदर 2’ और ‘पठान’ के लाइफटाइम बिजनेस से है. ट्रेड पंडितों की मानें तो यह फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' ने मचाया कोहराम, 5वें दिन फिल्म की 500 करोड़ क्लब में हुई एंट्री Zoom

साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा कब्जा कर लिया है. ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त कमाई के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. लेकिन यह मंडे टेस्ट में पूरी तरह से सफल रही. रिलीज के बाद ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस के लगभग हर बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. अब कमाई के मामले में इस मूवी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खास बात है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की कमाई 500 करोड़ के पार चली गई है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने फर्स्ट मंडे को 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 519.12 करोड़ तक पहुंच गई है. ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. सोमवार को सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्युपेंसी 30 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई, जो आज के दौर में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. हालांकि, यह वीकेंड की 80 फीसदी ऑक्युपेंसी के मुकाबले कम है, फिर भी वर्किंग डे के हिसाब से आंकड़े काफी मजबूत हैं. अब देखना है कि मंगलवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.

सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने वो कर दिखाया है, जो अब तक नामुमकिन लग रहा था. इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे तेजी से 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. इतना ही नहीं, इसने ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन का वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जिसे 6 सालों तक कोई नहीं हिला पाया था. 2017 में राजामौली की इस फिल्म ने हिंदी में 511 करोड़ की कमाई की थी.

अब ‘पठान’ और ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड की बारी

कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2′ ने केजीएफ चैप्टर 2’ (434 करोड़) और रजनीकांत की सबसे बड़ी सुपरहिट ‘2.0’ (404 करोड़) को तो बहुत पीछे छोड़ दिया है. अब इस फिल्म की अगली नजर ‘गदर 2’ (525 करोड़), ‘पठान’ (543 करोड़) और ‘एनिमल’ (556 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन पर है. जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि बहुत जल्द ये बॉलीवुड की टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर होगी.

स्पाई-थ्रिलर फिल्म है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों की फौज भी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पहली फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. अब फिल्म के सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. कई ट्रेड एक्सपर्ट्स तो यहां तक दांव लगा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ आमिर खान की फिल्म दंगल के 2070 करोड़ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देगी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP