Dhurandhar 2 box office collection day 4 Worldwide: ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने भारत ही नहीं, दुनिया में रचा इतिहास, ताबड़तोड़ कमाए ₹761 करोड़
Last Updated:
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. ‘धुरंधर 2’ अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. आदित्य धर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदल दिया है. यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल भारतीय ब्लॉकबस्टर बन गई है.
‘धुरंधरः द रिवेंज’ 19 मार्च को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. ओपनिंग डे से ही हर दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है, चाहे वो भारत हो या विदेश. इसी के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म बन गई है. ‘धुरंधरः 2’ ने दुनिया भर में 761 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार क लिया है. (फाइल फोटो)
‘धुरंधरः द रिवेंज’ अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर बन गई है. इसने भारत और विदेशों में नए बेंचमार्क सेट किए हैं. ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू, सबसे बड़ी ओपनिंग डे, सबसे बड़ा शनिवार, सबसे बड़ा रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड शामिल है. (फाइल फोटो)
‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 761 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई कर भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे पर भारत में 145 करोड़ भारत में विदेश में 52 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन भारत में 83 करोड़ रुपए और विदेश में 46 करोड़ रुपए कमाए. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने तीसरे दिन भारत में 117 करोड़ रुपए और विदेश में 58 करोड़ रुपए और चौथे दिन यानी रविवार को 121 करोड़ भारत में और विदेश में 56 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह भारत में ‘धुरंधर 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 550 करोड़ रुपए और ओवरसीज में 211 करोड़ रुपए कमा लिए, जो कुल मिलाकर 761 करोड़ रुपए होते हैं. (फाइल फोटो)
‘धुरंधर 2’ अबतक की सबसे ज्यादा तेजी से एडवांस बुकिंग करवाने वाली, पेड प्रीव्यू से कमाई करने वाली, सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड, भारत में सबसे तेज 300 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है. इतना ही नहं बीएमएस और डिस्ट्रिक्ट जैसे एप-साइट के जरिए सबसे ज्यादा टिकट बिके. बीएमस के मुताबिक, बीएमस पर पर प्रति घंटे एक लाख से ज्यादा यानी 109170 टिकट बिके. (फाइल फोटो)
वहीं, विदेशों में ‘धुरंधर 2’ का रौल रहा. किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओवरसीज वीकेंड रहा. ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई. कॉमस्कॉर के मुताबिक प्रमुख बाजारों में नंबर दो और सेकेंडरी बाजारों में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (फाइल फोटो)
‘धुरंधर 2’ के नाम एक और रिकॉर्ड है कि यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म की इसे विदेशो में 2200 सिनेमाघर और 3000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की डिमांड के चलते उरुग्वे, यूक्रेन, बुल्गारिया, रोमानिया, चिली, मैक्सिको और साइप्रस जैसे गैर-पारंपरिक बाजारों में भी रिलीज किया गया है. (फाइल फोटो)
‘धुरंधर 2’ का तूफान सिर्फ आया नहीं, बल्कि इसने पूरी दुनिया में इतिहास ही बदल दिया. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. आदित्य धर की तुलना कई क्रिस्टोफर नोलन जैसे कई इंटरनेशनल डायरेक्टर से हो रही है. (फाइल फोटो)