जिमीकंद की सब्जी बनाने का जानिये परफेक्ट तरीका, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Share to your loved once


जिमीकंद (सुरन) एक ऐसी सब्ज़ी है जो स्वाद और सेहत, दोनों से ही भरपूर होती है. कई जगहों पर ये सब्जी दीवाली पर खासकर बनाई जाती है. सर्दियों में खास तौर पर बनाई जाने वाली जिमीकंद की सब्ज़ी सही तरीके से पकाई जाए, तो यह बिल्कुल भी गले में खुजली नहीं करती है, और खाने में बेहद लाजवाब लगती है. आइए जानते हैं घर पर जिमीकंद की चटपटी और परफेक्ट सब्ज़ी बनाने की रेसिपी.

आवश्यक सामग्री

जिमीकंद – 500 ग्राम
सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1½ छोटा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – सजाने के लिए

जिमीकंद की तैयारी
जिमीकंद को काटते समय हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं. कटे हुए जिमीकंद को इमली या नींबू के पानी में 10–15 मिनट तक भिगो दें. इससे आपको खुजली की समस्या बिल्कुल भी नहीं होगी. इसके बाद साफ पानी से धोकर उबाल लें या हल्का फ्राई कर लें.

बनाने की विधि

तेल गरम करें
कढ़ाही में इसे पकाने के लिये, सबसे पहले सरसों का तेल गरम करें. जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे, तब आंच को थोड़ा धीमा कर दें.

तड़का लगाएं
तेल गरम होने के बाद थोड़ा सा जीरा डालें. चटकने के बाद हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक अच्छे से भूनें.

मसाले मिलाएं
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. मसालों को धीमी आंच पर लगभग 1 मिनट तक भूनें.

जिमीकंद डालें
उबला या फ्राई किया हुआ जिमीकंद डालकर मसालों में अच्छी तरह मिलाएं. 5–7 मिनट मध्यम आंच पर चलाते हुए इसे भूनें.

अंतिम स्वाद
अब इसमें नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालें. सब्ज़ी को ढककर लगभग 3–4 मिनट और पकाएं.

गार्निश करें
पकने के बाद ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

परोसने का तरीका
जिमीकंद की सब्ज़ी को आप गरम रोटी, पराठा या दाल‑चावल के साथ परोस सकते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा घी भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जायेगा.

खास टिप्स

जिमीकंद को कच्चा न पकाएं, पहले इसे उबालना या फ्राई करना जरूरी है.
सरसों का तेल स्वाद को दोगुना कर देता है.
अमचूर की जगह नींबू का रस भी डाल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP