‘क्या ऐसा सच में होता है? सर ने कहा- हां बेटा’, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा

Share to your loved once


Last Updated:

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का दमदार अदाकारी की तारीफ हो रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन को सराहा जा रहा है. आदित्य ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर अपने स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान के एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह स्क्रिप्ट दंग रह गए थे. उन्हें नहीं पता था कि पाकिस्तान में ऐसा भी होता है.

ख़बरें फटाफट

'क्या ऐसा सच में होता है?', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर रणवीर का खुलासाZoom

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं.

मुंबई. स्पाई एक्शन थ्रिलर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करने में जुटी है. फिल्म की कहानी और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से धुरंधर का जादू हर भारतीय के सर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म में जियोपॉलिटिकल मुद्दे, गुप्त ऑपरेशन और देशभक्ति के तत्व मजबूती से उठाए गए हैं. ऐसे कई संवेदनशील और आम लोगों की पहुंच से दूर के मुद्दों को फिल्म में दिखाया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं.

‘धुरंधर 2’ के डायेक्टर आदित्य धर ने रणवीर सिंह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो में रणवीर ने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ने और कहानी सुनने के एक्सपीरिएंस को बताया. दरअसल, ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें रणवीर कहते हैं कि जब उन्होंने पहली कहानी सुनी थी, तो वे इसे सुनते ही हैरान रह गए थे.

रणवीर सिंह ने कहा, “जब सर ने मुझे ये कहानी सुनाई, मैं तो हक्का-बक्का रह गया था. मैंने सर से पूछा भी कि क्या ऐसा सच में होता है? सर ने कहा, हां बेटा, ऐसा भी होता है.” रणवीर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “यह एक ऐसी दुर्लभ गुणवत्ता वाली फिल्म है, लेकिन बिना किसी दिखावे के.”

रणवीर सिंह ने शेयर किया एक्सपीरिएंस. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@adityadharfilms)

रणवीर सिंह को प्राउड फील हुआ

रणवीर सिंह ने आगे कहा, “इसकी हर एक चीज बिल्कुल सही और विश्वसनीय तरीके से पेश की गई है, जो व्यावसायिक तौर पर सिनेमा में खास संतुलन बनाए रखता है. ऐसी सफलता को पाना बहुत मुश्किल होता है, जहां कहानी गहरी हो लेकिन मनोरंजन भी टॉप हो. मुझे गर्व है कि मैं इसका हिस्सा हूं.”

दानिश इकबाल के लुक क्रिएट करने में लगते थे 8-9 घंटे

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म में भले ही रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की हो लेकिन इसके हर एक किरदार की अपनी खासियत रही है. फिल्म में एक भारतीय अंडरकवर एजेंट जो पाकिस्तान में दुश्मन की मांद में घुसकर ‘धुरंधर’ का किरदार निभाता है. बताया जाता है कि दानिश को दाउद इब्राहिम के किरदार में ढलने के लिए रोज 8-9 घंटे प्रोस्थेटिक मेकअप करना पड़ता था. वहीं, आर. माधवन का किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित था. अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और पॉलिटिशियन रहमान बलूच की भूमिका निभाई थी.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP