Aaj Ka Mesh Rashifal : कारोबार में फायदा, शादी के लिए आएगा रिश्ता…मेष राशि के आज दोनों हाथों में लड्डू

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 March 2026 : मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आमदनी में सुधार होंगे. नए आय के स्रोत मिलने की संभावना है. निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा. पैसा इन्वेस्ट करने से पहले सोच-समझ लें. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि सप्तमी, नक्षत्र मृगशिरा, पक्ष शुक्ल और योग सौभाग्य है. आज शुभ मुहूर्त नहीं है. नए काम की शुरुआत न करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सौभाग्य से भरा रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. व्यावसायिक नजरिए से भी लाभ होगा. व्यवसाय का विस्तार होगा. नौकरी में बतौर लीडर काम करेंगे. आमदनी में भी वृद्धि होगी. सेहत सामान्य रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. हल्का सिर दर्द परेशान कर सकता है. प्यार और रिश्तों में मिठास बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. दिन अनुकूल रहेगा. आज के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करें. कृपा बरसेगी.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि सप्तमी और नक्षत्र मृगशिरा है. पक्ष शुक्ल है. योग सौभाग्य है. आज सूर्योदय 6.20 पर और सूर्यास्त 6.34 पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो टाल सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 12.27 से 01.59 तक रहेगा. अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज चंद्रमा मेष राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव आत्मविश्वास, ऊर्जा व नए कामों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा व आत्मविश्वास देंगे.

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज सेहत अच्छी रहेगी. हल्का सिरदर्द व गर्मी से जुड़ी परेशानी हो सकती है. अधिक पानी पिएं और संतुलित आहार लें. सुबह जल्दी उठें और व्यायाम करें. प्यार और रिश्तों में आकर्षण बढ़ेगा. प्यार की भावना जागृत होने से मधुर संबंध बने रहेंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. अविवाहितों के लिए नए रिश्तें की बात हो सकती है. घर में आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा. किसी शुभ काम की शुरुवात हो सकती है.

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आमदनी में सुधार होंगे. नए आय के स्रोत मिलने की संभावना है. निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा. पैसा इन्वेस्ट करने से पहले सोच-समझ लें. सलाह जरूर लें. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. विस्तार भी संभव है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP