ISF और वाम मोर्चे के बीच सीटों का बंटवारा: 29 पर बनी सहमति, जानिए क्या है बंगाल का नया सियासी समीकरण
Last Updated:
नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने 33 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, 29 सीट पर वाम मोर्चा के साथ सहमति बन गई है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. (फाइल फोटो)
कोलकाता. वाम मोर्चा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए. इससे पहले, वाम मोर्चा ने 224 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. पश्चिम बंगाल की विधानसभा में कुल 294 सीट हैं. इस लेटेस्ट लिस्ट के साथ, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने राज्य में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए 239 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. मतगणना 4 मई को होगी.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें