सनराइजर्स हैदराबाद से कब जुड़ेंगे पैट कमिंस? टीम के कप्तान को लेकर आई गुड न्यूज

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद से कब जुड़ेंगे पैट कमिंस? टीम के कप्तान को लेकर आई गुड न्यूज

Last Updated:

Pat Cummins Update: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 से पहले गुड न्यूज आई है. टीम के कप्तान पैट कमिंस बहुत जल्द भारत आने वाले हैं. उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से आईपीएल में खेलने की हरी झंडी मिल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 24 मार्च को अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद से कब जुड़ेंगे पैट कमिंस? टीम के कप्तान को लेकर आई गुड न्यूजZoom

पैट कमिंस को लेकर आया बड़ा अपडेट.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबले से होगा. हैदराबाद की टीम को अपने पहले ही मैच में अपने कप्तान पैट कमिंस के बिना उतरना होगा. कमिंस अभी अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं. कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है. ईशान हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. उनके साथ अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे. भले ही कमिंस पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे, लेकिन उनके टीम से जुड़ने को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

टीम से कब जुड़ेंगे कमिंस?
हैदराबाद के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि कमिंस बहुत जल्द भारत आने वाले हैं. उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से आईपीएल में खेलने की हरी झंडी मिल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 24 मार्च को अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे, हालांकि वे पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया, ‘पैट कमिंस आईपीएल 2026 से पहले 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेंगे. टीम के शुरुआती कुछ मैचों के लिए स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन 25 मार्च को मुंबई में होने वाली कप्तानों की बैठक में शामिल होंगे.’

पैट कमिंस को लेकर आया बड़ा अपडेट.

इस मीटिंग में सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल होंगे. इसमें दोपहर में एक फोटो सेशन होगा, जिसके बाद शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों और ब्रॉडकास्टर्स के साथ विस्तार से बातचीत होगी.

हैदराबाद के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी दे दी है. हालांकि, बोर्ड ने नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना स्थिति साफ नहीं की है. इन तीनों खिलाड़ियों को अब भी एनओसी का इंतजार है. सनराइजर्स हैदराबाद के एक अधिकारी ने बताया कि ईशान मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे. वह अपने हमवतन कामिंदु मेंडिस के साथ हैदराबाद पहुंचेंगे. मेंडिस को पहले ही मंजरी मिल चुकी है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP