बीज से परेशान हैं? तरबूज के बीज निकालना अब बच्चों का खेल, बस अपनाएं ये स्मार्ट कटिंग ट्रिक

Share to your loved once


Watermelon Seed Removal: गर्मियों का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले जो फल आता है, वो है तरबूज. ठंडा, रसदार और पानी से भरपूर ये फल शरीर को तुरंत राहत देता है, लेकिन एक छोटी सी दिक्कत अक्सर लोगों का मजा खराब कर देती है-तरबूज के बीज. कई लोग बीज निकालने में इतना वक्त लगा देते हैं कि खाने का उत्साह ही खत्म हो जाता है. वहीं कुछ लोग जल्दी में बीज के साथ ही खा लेते हैं, जिससे स्वाद में हल्की किरकिराहट महसूस होती है, अगर आप भी हर बार यही झंझट झेलते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. दरअसल, तरबूज के बीज निकालना उतना मुश्किल नहीं है, जितना लगता है.

बस सही तरीका पता होना चाहिए. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप मिनटों में साफ-सुथरे, बिना बीज वाले तरबूज के टुकड़े तैयार कर सकते हैं. ये तरीका न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि खाने का मजा भी दोगुना कर देगा. चलिए जानते हैं वो आसान ट्रिक जो आपकी गर्मियों को और मजेदार बना सकती है.

तरबूज काटने का सही तरीका क्यों जरूरी है
ज्यादातर लोग तरबूज को जैसे-तैसे काट लेते हैं, जिससे बीज हर टुकड़े में फैल जाते हैं. बाद में उन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है, अगर शुरुआत में ही सही तरीके से कटिंग की जाए, तो बीज एक जगह इकट्ठा मिलते हैं और उन्हें हटाना काफी आसान हो जाता है.

सबसे आसान तरीका: पहले बनाएं फ्लैट बेस
सबसे पहले तरबूज को किसी मजबूत सतह पर रखें. अब ऊपर और नीचे का थोड़ा हिस्सा काट लें. इससे तरबूज का बेस सीधा हो जाएगा और कटिंग करते वक्त वो हिलेगा नहीं. ये छोटा सा स्टेप आपको सुरक्षित और आसान कटिंग में मदद करेगा.

बीच से काटें और पैटर्न पहचानें
अब तरबूज को बीच से दो हिस्सों में काट लें. जब आप अंदर का लाल हिस्सा ध्यान से देखेंगे, तो आपको हल्की लाइन्स दिखेंगी. ये लाइन्स अक्सर ट्राइएंगल जैसा पैटर्न बनाती हैं. यही वो जगह है जहां ज्यादातर बीज छिपे होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ट्राइएंगल कट से होगा काम आसान
अब इन लाइन्स को ध्यान में रखते हुए तरबूज को ट्राइएंगल शेप में काटें. जब आप इस पैटर्न के हिसाब से कट लगाते हैं, तो बीज एक लाइन में नजर आने लगते हैं. इससे उन्हें निकालना बेहद आसान हो जाता है.

चम्मच या चाकू से हटाएं बीज
हर स्लाइस के किनारों पर आपको बीज की लाइन साफ दिखाई देगी. अब चम्मच या चाकू की मदद से हल्के हाथ से उसे खुरच लें. कुछ ही सेकंड में सारे बीज अलग हो जाएंगे और आपके पास साफ, बिना बीज वाला तरबूज तैयार होगा.

समय भी बचेगा, स्वाद भी बढ़ेगा
इस तरीके से ना सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि खाने का मजा भी बढ़ेगा. बिना बीज के तरबूज खाने में ज्यादा मजा आता है, खासकर बच्चों के लिए ये तरीका बहुत काम का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP