सोनाक्षी सिन्हा को मिली राहत, अब AI से वीडियो बनाने वालों की नहीं खैर! HC ने दिया अश्लील AI कंटेंट हटाने का आदेश

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर कोर्ट का रुख किया था. अब हाई कोर्ट ने उनके हक में फैसला लिया है. अब बिना उनकी इजाजत के उनकी की आवाज का यूज नहीं लोग नहीं कर पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

सोनाक्षी सिन्हा को मिली राहत, अब AI से वीडियो बनाने वालों की नहीं खैर!Zoom

सोनाक्षी को मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं थीं. दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पक्ष में फैसला सुनाया और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की अंतरिम सुरक्षा के आदेश दिए थे.साथ ही हाईकोर्ट ने अश्लील AI कंटेंट हटाने का भी आदेश दिया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अब कोर्ट ने साफ कर दिया है कि उनकी इजाजत के बिना कोई भी उनके नाम, आवाज या चेहरे को यूज नहीं कर पाएगा.

कोर्ट से सोनाक्षी को मिली राहत

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने कोर्ट से गुजारिश की थी कि उनकी फोटो और उनकी आवाज का गलत यूज किया जा रहा है. अब कोर्ट ने फैसला सुना दिया है कि जो कुछ लोग AI टूल्स का गलत इस्तेमाल करते हुए सोनाक्षी की फर्जी और आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे. अब अदालत उन्हें गंभीरता से लेगी.

सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने का दिया आदेश

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की बेंच में फैसला सुनाते हुए कहा कि एक्ट्रेस के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा बेहद जरूरी है. इसलिए AI प्लेटफॉर्म्स और कई वेबसाइट्स को निर्देश दिया गया है कि बिना उनकी परमिशन की उनकी आवाज और फोटोज का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. सोनाक्षी ने कई तलोगों और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ याचिका दायर की थी. इनमें कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स भी शामिल हैं.

बता दें कि कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया था कि जो AI के जरिए उनकी अश्लील फोटोज बना रहे हैं, या उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा. साथ ही ये भी कहा गया है कि ऐसे फोटो और सभी आपत्तिजनक फोटोज वीडियो को 36 घंटे के अंदर हटा लिया जाए.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP