नवरात्रि थाली में रखें अनारकली घेवर चाट से लेकर कसर-ए-पुख्तान जैसी डिश, लगेगी यूनिक

Share to your loved once


नवरात्रि का त्योहार सिर्फ भक्ति और पूजा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह स्वाद और परंपरा का भी खास संगम होता है. इन नौ दिनों में लोग सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें अनाज, लहसुन और प्याज से परहेज किया जाता है. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि व्रत का खाना सीमित और एक जैसा होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि थोड़ी क्रिएटिविटी से आप अपनी नवरात्रि थाली को बेहद खास और स्वादिष्ट बना सकते हैं.

MG रोड स्थित रेडिसन होटल के लॉर रेस्टोरेंट में शेफ कुश कोली ने मनीकंट्रोल के साथ 5 ऐसी डिश शेयर की हैं जो इस साल आपके पारंपरिक भोजन में नया ट्विस्ट मिलाएंगे. नवरात्रि थाली की खासियत यह होती है कि इसमें साधारण सामग्री से भी अलग-अलग स्वाद और टेक्सचर का अनुभव मिलता है. साबूदाना, कुट्टू का आटा, शकरकंद और फल जैसे व्रत में खाए जाने वाले फूड्स को नए अंदाज में तैयार करके आप अपनी थाली को यूनिक बना सकते हैं. यही वजह है कि अब लोग पारंपरिक व्यंजनों में नए ट्विस्ट जोड़कर नवरात्रि को और भी दिलचस्प बना रहे हैं.

अगर आप इस बार कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो अनारकली घेवर चाट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह डिश पारंपरिक घेवर को चाट के रूप में पेश करती है, जिसमें शकरकंद का क्रिस्पी बेस, दही, पुदीना और इमली की चटनी मिलाकर एक शानदार स्वाद तैयार किया जाता है. यह आपकी थाली में एक चटपटा और मजेदार फ्लेवर जोड़ता है, जो हर किसी को पसंद आएगा.

इसके अलावा अंबिया की निहारी भी एक अनोखी डिश है, जो कच्चे आम से बनाई जाती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद आपकी थाली को अलग पहचान देता है. यह डिश व्रत में खाए जाने वाले फल या पूरी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. पारंपरिक निहारी से अलग, यह पूरी तरह व्रत के नियमों के अनुसार बनाई जाती है और स्वाद में भी जबरदस्त होती है.

अगर आप हेल्दी और पेट भरने वाला ऑप्शन चाहते हैं, तो थालीपीठ एक शानदार चॉइस है. इसे कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनाया जाता है, जिसमें हरी मिर्च और धनिया डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जाता है. इसे दही या चटनी के साथ खाया जा सकता है, जो इसे और भी टेस्टी बना देता है.

वहीं, कुछ रिच और प्रोटीन से भरपूर खाने के लिए कसर-ए-पुख्तान एक बेहतरीन विकल्प है. यह डिश कद्दू की ग्रेवी, पनीर और दही से तैयार होती है, जिसमें बिना लहसुन-प्याज के भी गजब का स्वाद आता है. यह उन लोगों के लिए खास है जो व्रत में भी थोड़ा रिच और अलग स्वाद चाहते हैं.

मीठे के बिना कोई भी थाली अधूरी लगती है, ऐसे में साबूदाना पुडिंग आपकी थाली को परफेक्ट फिनिश देती है. नारियल दूध, आम की प्यूरी और साबूदाना से बनी यह डिश क्रीमी और स्वाद से भरपूर होती है, जो खाने के बाद मिठास का अच्छा अनुभव देती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP