‘तुम्बाड़ 2’ से सामने आया बड़ा अपडेट, नवाजुद्दीन-सोहम शाह की फिल्म में होगा जबरदस्त सस्पेंस, बड़े लेवर पर तैयारी

Share to your loved once


Last Updated:

‘तुम्बाड 2’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है. इसके लिए मुंबई में एक विशाल शहर जैसा सेट भी तैयार किया जा रहा है. इस सीक्वल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह साथ नजर आने वाले हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

ख़बरें फटाफट

'तुम्बाड़ 2' के फैंस के लिए गुड न्यूज, बड़े लेवल चल रही है तैयारी Zoom

फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली. पहले पार्ट ने जिस तरह लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी, उसी वजह से ‘तुम्बाड 2’ को लेकर काफी समय से जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है. 2024 में फिल्म की री-रिलीज को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद से फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे.

अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. खबर है कि मेकर्स इस बार फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए मुंबई में एक बहुत बड़ा सेट तैयार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये सेट करीब 7 से 8 एकड़ में फैला होगा, जिसमें एक पूरा शहर बनाया जाएगा.

फिल्म को लेकर हो रही बड़ी तैयारी

फैंस के लिए गुड न्यूज

फिल्म को ‘सोहम शाह फिल्म्स’ और पेन स्टूडियो मिलकर बना रहे हैं. यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है. पेन स्टूडियोज इससे पहले ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी बड़ी फिल्मों से भी जुड़ चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ‘तुम्बाड 2’ भी बड़े लेवल की फिल्म होगी. फैंस के लिए ये खबर गुड न्यूज से कम नहीं.

बता दें कि कुल मिलाकर, ‘तुम्बाड 2’ को लेकर जो अपडेट सामने आई है, उससे साफ है कि मेकर्स इस बार दर्शकों को और भी बड़ा और दमदार सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं. अब देखना होगा कि ये फिल्म पहले पार्ट जैसा जादू दोबारा चला पाती है या नहीं.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP