IPL से पहले BCCI के इस नियम पर बवाल, अक्षर पटेल ने उठाए सवाल, रोहित शर्मा भी नहीं थे खुश

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

IPL से पहले BCCI के इस नियम पर बवाल, अक्षर ने उठाए सवाल, रोहित भी नहीं थे खुश

Last Updated:

axar patel unhappy with impact player rule: IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर अपनी नाराजगी जताई है. अक्षर ने साफ कहा है कि उन्हें निजी तौर पर यह नियम बिल्कुल पसंद नहीं है. उनका मानना है कि इस नियम की वजह से टूर्नामेंट में ऑलराउंडरों की अहमियत कम हो गई है. बता दें कि आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और अक्षर इस बार दिल्ली की कमान संभाल रहे हैं. इस नियम को लेकर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.

IPL से पहले BCCI के इस नियम पर बवाल, अक्षर ने उठाए सवाल, रोहित भी नहीं थे खुशZoom

अक्षर पटेल इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर क्या बोले?

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के पक्ष में नहीं हैं. यह नियम ऑलराउंडरों की भूमिका को कम कर देता है. अक्षर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सच कहूं तो, मुझे यह नियम पसंद नहीं है. मैं एक ऑलराउंडर हूं. पहले, आप बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए एक ऑलराउंडर को चुनते थे. इस नियम की वजह से, टीम मैनेजमेंट किसी खास बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है, यह सोचकर कि ‘हमें ऑलराउंडर की क्या जरूरत है?’ इसलिए मुझे यह नियम पसंद नहीं है.’

अक्षर ने कहा, ‘आप मुझे इतने सालों से एक जैसा ही देखते आ रहे हैं. टीम को जिस चीज की भी जरूरत होती है, मैं वही करता हूं. इसीलिए मुझे ‘क्राइसिस-मैन’ का टैग मिला है. मैं टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी भूमिका निभाता हूं, चाहे वह ‘फिनिशर’ की हो या ‘मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज’ की. हम आपस में चर्चा करते रहते हैं. अगर कोई खिलाड़ी दो गेंदों में चार रन बना रहा है, या दो गेंदों में बारह रन बना रहा है, या ‘ओपनर’ के तौर पर 80 रन बना रहा है—तो ये सभी भूमिकाएं टीम के लिए बहुत जरूरी होती हैं.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP