बदकिस्मत, बेचारे, बदनसीब हैं आईपीएल के ये 10 क्रिकेटर्स, 100 से ज्यादा मैच खेलकर भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बदकिस्मत, बेचारे, बदनसीब हैं IPL के ये 10 क्रिकेटर्स, कभी नहीं जीती ट्रॉफी

Last Updated:

10 unlucky cricketers not won ipl trophy: आईपीएल के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जो रिकॉर्ड्स के मामले में तो बेताज बादशाह हैं, लेकिन जब बात ट्रॉफी विनर्स की होती है तो इसमें उनका नाम नहीं है. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहे है. इससे पहले हम आपको 10 ऐसे नाम बताने जा रहे हैं, जो अब तक 100 से ज्यादा मैच खेलने के बाद भी एक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए.

बदकिस्मत, बेचारे, बदनसीब हैं IPL के ये 10  क्रिकेटर्स, कभी नहीं जीती ट्रॉफीZoom

आईपीएल में कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाए ये 10 क्रिकेटर्स.

नई दिल्ली. आईपीएल के 19वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ठीक चार दिन बाद यानी 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो जाएगा और लगभग दो महीने तक 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए दम लगाएंगी. इस टूर्नामेंट के 18 सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें ट्रॉफी नसीब नहीं हुई. आज हम ऐसे 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 100 से ज्यादा मैच खेलकर और एक से ज्यादा टीमों से खेलकर भी अब तक चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी नहीं उठा सके. इनके पास नाम है, शौहरत है, करोड़ों का बैंक बैलेंस भी है, लेकिन ट्रॉफी नहीं है. इन 10 स्टार्स में से कुछ आईपीएल 2026 में अपने इस अधूरे सपने को पूरा करने उतरेंगे.

इन खिलाड़ियों के पास अभी भी मौका
10 खिलाड़ियों में से कुछ ऐसे हैं, जिनके पास आगामी टूर्नामेंट में खिताबी सूखे को खत्म करना का मौका होगा. ऋषभ पंत पहला नाम हैं. ये भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में 125 मैच खेलने के बावजूद भी आज तक फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाया है. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं. उन्हें आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की बोली लगाते हुए खरीदा था. वह लखनऊ को अपनी कप्तानी में इस बार खिताब दिलाने उतरेंगे.

कभी आईपीएल ट्रॉफी न जीतने वाले 10 क्रिकेटर्स.

आईपीएल के हाइएस्ट विकेट टेकर युजवेंद्र चहल भी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाए हैं. वह 174 आईपीएल मुकाबले खेल हैं. वह आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी थी. इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने जा रहे संजू सैमसन भी उन अनलकी खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस लीग में एक बार भी फाइनल मुकाबला नहीं जीत सके हैं. संजू ने आईपीएल में 177 मैच खेले हैं. इस बार उन्हें अपनी किस्मत पलटने की उम्मीद होगी.

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल भी आईपीएल में 145 मैच खेल चुके हैं, लेकिन वह अब तक चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं. राहुल आईपीएल में एक बार भी फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम का पार्ट नहीं रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल भी 162 मैच खेलने के बावजूद एक बार भी फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं. अक्षर आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. अपनी लहराती हुई गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर संदीप शर्मा भी 137 मैच खेलने के बावजूद आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं. संदीप ने अपने आईपीएल करियर में कुल 146 विकेट निकाले हैं और वह कई फ्रेंचाइजी की तरफ से खेल चुके हैं.

इनका सपना रह गया अधूरा
आईपीएल के इतिहास में एबी डिविलियर्स के नाम यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं. हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में 184 मुकाबले खेलने के बावजूद डिविलियर्स कभी भी किसी चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके. डिविलियर्स दिल्ली और आरसीबी टीम का हिस्सा रहे, लेकिन एक बार भी फाइनल मैच नहीं जीत सके. अब वह इस लीग में नहीं खेलते हैं. आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज अमित मिश्रा भी इस लीग में 162 मैच खेलने के बावजूद आज तक चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं. अमित अपने आईपीएल करियर में कई बड़ी टीमों की तरफ से खेले, लेकिन कभी फाइनल मैच नहीं जीत सके.

गेल और डिविलियर्स का अधूरा रह गया आईपीएल ट्रॉफी का सपना.

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा हैरान करने वाले नाम क्रिस गेल का है. इंडियन प्रीमियर लीग के कई बड़े रिकॉर्ड्स पर भले ही क्रिस गेल के नाम हों, लेकिन वह इस लीग में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं. गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 142 मैच खेले. उनके नाम 175 रन की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. ऐसा ही एक नाम ग्लेन मैक्सवेल का है. अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखने वाला यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कभी आईपीएल फाइनल विजेता टीम का हिस्सा नहीं रहा. मैक्सवेल ने इस लीग में अब तक कुल 141 मैच खेले हैं. वह आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP