Sanjay Dutt Upcoming Movies: संजय दत्त की वो 5 फिल्में, जिनमें दमदार अवतार में नजर आएंगे ‘खलनायक’

Share to your loved once


Last Updated:

संजय दत्त इन दिनों धुरंधर 2 की अपार सफलता एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाकर वह दर्शकों के दिलों पर फिर से राज करने लगे हैं. लेकिन इन फिल्मों के अलावा भी उनके पास और कई फिल्में हैं, जिनमें वह नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली. संजय दत्त 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया पर राज किया करते थे. खलनायक, साजन और थानेदार जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित कर दिया था कि उनका कोई सानी नहीं. अब धुरंधर और धुरंधर 2 में भी वह अपने रोल से तहलका मचा रहे हैं.

संजय दत्त ने बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज से अब तक लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है. बॉलीवुड के ‘खलनायक’ कहे जाने वाले संजय दत्त की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके कई फिल्में अभी रिलीज होना बाकी है.

आने वाले समय में भी वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें उनका रोल पहले से भी ज्यादा इंटेंस और पावरफुल बताया जा रहा है. संजय दत्त का करियर हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन हर बार उन्होंने खुद को नए अंदाज में साबित किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब धुरंधर के बाद वह ‘केडी : द डेविल’ में नजर आने वाले हैं. कन्नड़ भाषा की इस एक्शन ड्रामा फिल्म के एक गाने पर खूब बवाल हुआ और उसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया. इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है. संजय दत्त इस फिल्म में धक देवा नाम का किरदार निभा रहे हैं.

इस फिल्म के गाने सरके चुनरी सरके सरके को लेकर तो खूब बवाल हुआ था. गाने को अश्लील बताया गया और उस डिलीट कर दिया गया. गाने में उनके साथ नोरा फतेही नजर आई थीं. लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. कन्नड़ के साथ यह तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में भी रिलीज होगी.

इस फिल्म के अलावा संजय दत्त हेरा फेरी 3 में भी नजर आने वाले हैं.प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2026 में ही रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी नजर आएंगे. फिल्म में संजय दत्त भी अहम् रोल में नजर आएंगे.

फिल्म ‘गंगा राम’ में भी संजय दत्त के नजर आने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त इस फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आ सकते हैं. फिल्म का निर्देशन कृष अहीर करने वाले हैं. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

फिल्म ‘माय पंजाबी निकाह’ इस फिल्म में पहली बार संजय दत्त आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगे. फिल्म में अन्नू कपूर की भी अहम भूमिका में हैं. सोहेल खान के निर्देशन में बन रही ये फिल्म कब रिलीज होगी, अभी तय नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP