बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर हरियाणा पुलिस का सख्त एक्शन, डिलीट करवाए 154 यूट्यूब वीडियो-703 इंस्टा रील्स

Share to your loved once


Last Updated:

हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के विवादित ‘टटीरी’ गाने पर सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने गाने से जुड़े 857 लिंक को डिलीट करवाए हैं और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर इस गाने पर बने रील्स, वीडियो और रीमेक वर्जन को हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं.

ख़बरें फटाफट

बादशाह के 'टटीरी' गाने पर हरियाणा पुलिस का सख्त एक्शन, डिलीट करवाए 857 लिंकZoom

‘टटीरी’ गाने के खिलाफ हरियाणा पुलिस सख्त. फाइल फोटो

मुंबई. हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पंचकूला पुलिस के अनुसार अब तक इस गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए जा चुके हैं. इनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं. पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सॉन्ग के सभी वर्जन जैसे री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य फॉर्मेट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं. यह कार्रवाई उन आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ उठाई गई है, जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अश्लील और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया.

हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के खिलाफ किसी भी प्रकार के कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट के खिलाफ लगातार निगरानी और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने सोशल मीडिया यूजर्स को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर रील, शॉर्ट वीडियो या अन्य कंटेंट बनाता या शेयर करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित किया जा सकता है और बार-बार उल्लंघन करने वालों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज होगा.

हरियाणा पुलिस कर रही है डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मॉनिटरिंग

पुलिस की टीम लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मॉनिटरिंग कर रही हैं और गीत के प्रसार में शामिल अन्य व्यक्तियों व हैंडल्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. हरियाणा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कंटेंट को साझा करने से बचें और उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. इससे डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने में मदद मिलेगी. यह मामला साइबर थाना, सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP