Cine Tree Cafe: फिल्म सेट जैसा लुक, कॉफी और स्नैक्स का मजा, दिल्ली में नया हैंगआउट स्पॉट

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

फिल्म सेट जैसा लुक, कॉफी और स्नैक्स का मजा, दिल्ली में नया हैंगआउट स्पॉट

Last Updated:

Cine Tree Cafe: राजधानी में घूमने-फिरने के लिए नई और अनोखी जगहों की तलाश करने वालों के लिए एक खास कैफे लोगों का ध्यान खींच रहा है. Cine Tree Cafe नाम का यह कैफे अपने अलग कॉन्सेप्ट और शांत माहौल की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फिल्मी थीम और हरियाली के बीच बना यह कैफे दिल्ली की भागदौड़ से दूर कुछ समय सुकून से बिताने का मौका देता है.

इस कैफे की सबसे खास बात इसका सिनेमा थीम डेकोर है. यहां पुराने फिल्म कैमरों, रील और फिल्मी पोस्टरों से सजावट की गई है, जो इसे एक अलग ही पहचान देती है. कैफे का सेटअप ऐसा है कि यहां बैठकर लोगों को ऐसा लगता है जैसे वे किसी छोटे फिल्म स्टूडियो या फिल्म सेट का हिस्सा हों.हरियाली से घिरा यह कैफे खास तौर पर उन लोगों को पसंद आता है जो प्रकृति के बीच बैठकर कॉफी या स्नैक्स का आनंद लेना चाहते हैं.

दिल्ली में बहुत कम कैफे ऐसे हैं जो देर रात तक खुले रहते हैं, लेकिन यह कैफे सुबह 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक खुला रहता है. यही वजह है कि रात में घूमने वाले युवाओं और दोस्तों के ग्रुप के लिए यह जगह काफी आकर्षक बन रही है.

Cine Tree Cafe में आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने के कई ऑप्शन मौजूद हैं. यहां लाइट स्नैक्स से लेकर फास्ट फूड और कॉफी तक कई चीजें मिलती हैं, जो खासकर युवाओं और दोस्तों के ग्रुप को काफी पसंद आती है.कैफे के मेन्यू में पिज़्ज़ा, पास्ता, बर्गर, सैंडविच और फ्रेंच फ्राइज जैसे फास्ट फूड आइटम मिलते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा यहां मोजिटो, कोल्ड कॉफी, हॉट कॉफी, शेक्स और कई तरह के बेवरेजेस भी उपलब्ध हैं. देर रात तक खुला रहने की वजह से यहां आने वाले लोग अक्सर कॉफी के साथ स्नैक्स का मज़ा लेते हुए समय बिताते हैं.

यह कैफे राजधानी के प्रमुख इलाके में स्थित है. यह Constitution Club of India के पीछे रफी मार्ग पर है और यहां पहुंचना भी आसान है.सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन Patel Chowk Metro Station है, जहां से कुछ ही दूरी पर यह कैफे मौजूद है. इसलिए मेट्रो से आने वाले लोगों के लिए भी यहां पहुंचना आसान है.

यह कैफे खास तौर पर कपल्स, दोस्तों के ग्रुप और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है. यहां आने वाले लोग कहते हैं कि जगह का माहौल शांत और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली है, जहां फोटो और वीडियो बनाना भी काफी मजेदार होता है.दिल्ली जैसे व्यस्त शहर में अगर कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां फिल्मी माहौल के बीच बैठकर कॉफी पी जाए और दोस्तों के साथ समय बिताया जाए, तो वह अनुभव अपने आप में खास बन जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP