ShaktiPeeths and SiddhaPeethas know difference and significance of both During Chaitra Navratri | Navratri में जानिए शक्तिपीठ और सिद्धपीठ में क्या है

Share to your loved once


होमफोटोधर्म

Chaitra Navratri में जानिए शक्तिपीठ और सिद्धपीठ में क्या है अंतर?

Last Updated:

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। खासतौर पर शक्तिपीठ और सिद्धपीठों में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है और इनका धार्मिक महत्व क्या है? आइए समझते हैं…

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है और घर-घर माता रानी की पूजा अर्चना की जा रही है. हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है और देशभर के मंदिरों में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. आपने सुना होगा कि यहां माता का यह मंदिर शक्तिपीठ है और यह सिद्धपीठ. अक्सर लोग इन दोनों को एक ही मान लेते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इनके अर्थ, उत्पत्ति और महत्व में स्पष्ट अंतर है. नवरात्रि के मौके पर शक्तिपीठ और सिद्धपीठों में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर होती है और इन दोनों जगहों पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं माता पूरी करती हैं. आइए जानते हैं शक्तिपीठ और सिद्धपीठ में अंतर…

क्या हैं शक्तिपीठ? – शक्तिपीठ वे पवित्र स्थल हैं, जिनका संबंध माता सती और भगवान भगवान शिव की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि जब माता सती ने यज्ञ में आत्मदाह किया, तो शिव शोक में उनका शरीर लेकर तांडव करने लगे. तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के अंगों को अलग किया. जहां-जहां ये अंग गिरे, वे स्थान शक्तिपीठ कहलाए. देश-विदेश में लगभग 51 शक्तिपीठ माने जाते हैं, जहां देवी के विभिन्न रूपों की पूजा होती है. इन स्थलों को दिव्य ऊर्जा और शक्ति का केंद्र माना जाता है.

क्या हैं सिद्धपीठ? – सिद्धपीठ वे स्थान होते हैं, जहां साधकों, संतों या भक्तों की तपस्या से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त हुई हो और उनकी सिद्धि प्राप्त हुई हो. साथ ही मां दुर्गा स्वयं उस स्थान पर प्रकट हुई हों. इन स्थानों पर की गई प्रार्थना और पूजा को अत्यंत फलदायी माना जाता है. सिद्धपीठ किसी विशेष पौराणिक घटना से नहीं जुड़े होते, बल्कि समय के साथ यहां हुए चमत्कार, साधना और श्रद्धा के कारण इनकी ख्याति बढ़ती है. यहां भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पहुंचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दोनों में क्या है मुख्य अंतर? – धार्मिक दृष्टिकोण से शक्तिपीठ और सिद्धपीठ में मूल अंतर उनकी उत्पत्ति में है. शक्तिपीठ का संबंध सीधे माता सती के अंगों से है, जबकि सिद्धपीठ साधना और सिद्धि का परिणाम होते हैं. शक्तिपीठों में शक्ति स्वयं प्रकट मानी जाती है, जबकि सिद्धपीठों में भक्तों की आस्था और तपस्या से शक्ति जागृत होती हैय इसके अलावा शक्तिपीठों का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में मिलता है, जबकि सिद्धपीठ समय के साथ प्रसिद्ध हुए हैं.

चैत्र नवरात्रि में महत्व – चैत्र नवरात्रि के दौरान शक्तिपीठों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और जागरण आयोजित होते हैं. भक्त यहां शक्ति की आराधना कर जीवन में सुख-समृद्धि और शक्ति की कामना करते हैं. वहीं सिद्धपीठों में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्रत-पूजा करते हैं. इस दौरान मंदिरों में विशेष आयोजन और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP