Weekly horoscope 23 to 29 March 2026 Capricorn Aquarius Pisces | saptahik rashifal 23 to 29 March 2026 makar kumbh meen | साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मा

Share to your loved once


Last Updated:

Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026: मार्च का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए फलदायक तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे और आय के अतिरिक्त सोर्स बनेंगे. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना चाहिए. मीन राशि वालों को इस सपताह कभी चीजें तेजी से बनती हुई तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 23 से 29 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलZoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026

मकर राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे. आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा. इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने का बड़ा अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी. अगर आप कांट्रैक्ट या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है. आय के अतिरिक्त सोर्स बनेंगे. प्रफेशनल लाइफ शानदार बनी रहेगी. सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे. सप्ताह के मध्य में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है. यह समय समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. उन्हें उच्च पद से नवाजा जा सकता है. समाज में उनकी ख्याति बढ़ेगी. बिजनेस से जुड़े लोग अपने परिश्रम और बुद्धिबल के जरिए मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. पूर्व में किए गए निवेश से धन लाभ होगा. कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं लाभ से मन में संतोष का अनुभव होगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे. लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा. जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा.

भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
भाग्यशाली अंक: 1

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026

कुंभ राशि वालों को मार्च का अंतिम सप्ताह मिश्रित फलदायक रह सकता है. इस सप्ताह आप पूर्व में चली आ रही अनुकूलताओं में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं. इस सप्ताह आपको बेवजह के कार्यों के अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायक साबित होगी. बिजनेस से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी. कुंभ राशि वालों धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने रिश्ते की मर्यादा को बनाए रखना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ भी सकती है. दांपत्य जीवन में अहंकार और गलतफहमी के चलते प्रेम और सामंजस्य में कमी आ सकती है. ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 4

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026

मीन राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. इस सपताह आपको कभी चीजें तेजी से बनती हुई तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी. नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने सीनियर के गुस्से को झेलना पड़ सकता है. साथ ही साथ उन्हें कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत रहेगी. बिजनेस से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आमदनी के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी. जिसके चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. आप पाएंगे कि आपके जीवन में बेवजह के खर्चे सामने आते जा रहे हैं. जिन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा. सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चलते आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपना काम निकालने के लिए अपने उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों को भी साधने की चुनौती बनी रहेगी. छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा. इस दौरान अचानक से पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है. लव रिलेशन में लव पार्टनर बेवजह के प्रदर्शन से बचें और सामाजिक मर्यादा बनाए रखें अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है. कठिन समय में जीवनसाथी की तरफ से सहयोग और समर्थन बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP