स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे! आखिर क्यों लोग सूखे चने छोड़कर इसे ढूंढ रहे हैं? – News18 हिंदी
Green Chana Curry Recipe: राजस्थान के भरतपुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों खेतों से निकल रहे ताजे कच्चे चने (हरे चने) की बहार छाई हुई है. स्थानीय बाजारों में इसकी बंपर आवक के साथ ही पारंपरिक व्यंजनों का क्रेज भी बढ़ गया है. खासकर कच्चे चने और आलू की सब्जी शहर और गांव दोनों ही क्षेत्रों में पहली पसंद बनी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इन चनों का स्वाद सूखे चने की तुलना में अधिक ताजगी भरा और मीठा होता है. इस सब्जी को बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले ताजे चनों को छीलकर आलू के साथ काटा जाता है. फिर कड़ाही में तेल गरम कर जीरा, हींग, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट भुना जाता है. हल्दी, मिर्च और धनिया जैसे बुनियादी मसालों को पकाने के बाद चने-आलू को धीमी आंच पर गलने तक पकाया जाता है. अंत में गरम मसाला और हरा धनिया इसकी रंगत बढ़ा देते हैं. पोषण से भरपूर यह डिश न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है. गरमा-गरम रोटी के साथ परोसी जाने वाली यह पारंपरिक डिश भरतपुर के खान-पान की संस्कृति को एक बार फिर जीवंत कर रही है.
