डबल रोल निभाकर हीरोइन ले उड़ी नेशनल अवॉर्ड, हाथ मलता रह गया था हीरो, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट निकली फिल्म

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड की एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए. साबित किया कि कहानी अगर दमदार हो, तो हीरोइन के दम पर भी ब्लॉकबस्टर दी जा सकती है. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने डबल रोल निभाया, जिसने न केवल दर्शकों को हैरान किया बल्कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा दिया. बेहतरीन अदाकारी के बावजूद फिल्म के हीरो के हाथ सिर्फ तारीफ ही लगी, जबकि लीड हीरोइन सारा क्रेडिट ले उड़ी. सधे हुए निर्देशन और किरदारों की गजब की छाप ने इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों का सारा क्रेडिट हीरो ले जाता है, लेकिन साल 2015 में आई एक फिल्म ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर न केवल नोटों की बारिश की, बल्कि कंगना रनौत को भारतीय सिनेमा की ‘क्वीन’ के रूप में स्थापित कर दिया.

फिल्म में कंगना रनौत ने डबल रोल निभाकर ऐसी जान फूंकी कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं, शानदार एक्टिंग के बावजूद फिल्म के हीरो आर. माधवन के हिस्से सिर्फ तारीफें ही आईं. साल 2011 में जब ‘तनु वेड्स मनु’ आई थी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि इसका सीक्वल इतना बड़ा धमाका करेगा. (फोटो साभार: IMDb)

मगर साल 2015 में जब इसका दूसरा पार्ट आया, तो पूरी कहानी ही पलट गई. इस बार स्क्रीन पर सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो-दो कंगना थीं. एक तरफ पुरानी नखरे वाली तनु, तो दूसरी तरफ हरियाणवी एथलीट कुसुम सांगवान उर्फ दत्तो. कंगना ने दत्तो के किरदार में ऐसा रंग जमाया कि लोग भूल ही गए कि यह वही लड़की है जो तनु का रोल कर रही है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके बोलने का लहजा, दांतों के बीच फंसा हुआ हरियाणवी एक्सेंट और चेहरे के हाव-भाव इतने सटीक थे कि क्रिटिक्स से लेकर आम जनता तक हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गया. फिल्म के हीरो आर. माधवन यानी मनु ने भी बेहतरीन काम किया था. एक शांत, गंभीर और अपनी पत्नी से परेशान पति के किरदार को उन्होंने बड़ी सादगी से निभाया. (फोटो साभार: IMDb)

अक्सर फिल्मों में हीरो की बहादुरी और एक्शन पर तालियां बजती हैं, लेकिन यहां एक महिला प्रधान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे गणित बिगाड़ दिए. माधवन की एक्टिंग की तारीफ तो खूब हुई, लेकिन अवॉर्ड्स की दौड़ में वो कंगना के उस डबल रोल के सामने थोड़े पीछे रह गए. 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. (फोटो साभार: IMDb)

यह फिल्म सिर्फ अवॉर्ड्स जीतने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए थे. उस दौर में यह भारत में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी थी. बजट के मुकाबले इस फिल्म ने जो मुनाफा कमाया, उसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया था. दुनियाभर में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की टोटल कमाई 250 करोड़ के पार चली गई थी. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी मीम्स की दुनिया में राज करते हैं. चाहे दीपक डोबरियाल का पप्पी जी वाला किरदार हो या कंगना का बेबाक अंदाज, फिल्म का हर हिस्सा परफेक्ट था. हिमांशु शर्मा की लिखी कहानी ने साबित कर दिया कि अगर कंटेंट में दम हो, तो हीरोइन के दम पर भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया जा सकता है. (फोटो साभार: IMDb)

कंगना रनौत के करियर की यह बेस्ट फिल्म साबित हुई. इसने उनके करियर को सातवें आसमान पर पहुंचाने का काम किया था. IMDb के मुताबिक, आर माधवन और कंगना रनौत की इस मूवी ने टोटल 12 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की रेटिंग 7.6 है. आप इस मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP