तो क्या यूपी में फिर फन उठा रहा है अतीक का खौफ? अब गुर्गे बन रहे माफिया, किसी को दौड़ाकर तो किसी को…

Share to your loved once


Last Updated:

हाल ही में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की दंबगई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें वह एक शख्स की डंडे से पिटाई कर रहे हैं, गुर्गों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि गुर्गे शख्स पर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बना रहे थे.

तो क्या यूपी में फिर फन उठा रहा है अतीक का खौफ? अब गुर्गे बन रहे माफियाZoom

atiq ahmed news, atiq ahmeda news, atiq ahmed

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में जब भी अपराध और जरायम की दुनिया की बात होगी, तो माफिया अतीक अहमद की कहानी के बिना पूरी नहीं होगी. यह बात पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. उसका भय लोगों के बीच इस कदर था कि उसको लेकर तमाम तरह की कहानियां सुनाई जाती हैं. हालांकि मौजूदा योगी सरकार ने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इस माफिया को मिट्टी में मिला दिया. कभी 100-100 गाड़ियों का काफिला लेकर चलने वाला अतीक अहमद के जुर्म की कहानी अब खत्म हो चुकी है. प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों के लोग राहत की सांस ले रहे हैं. लेकिन एक बार फिर धीरे-धीरे अतीक के आतंक का फन उठने लगा है. अब अतीक भले ही इस दुनिया में नहीं है, पत्नी फरार है, बच्चे जेल में हैं. लेकिन उसके गुर्गे फिर से एक्टिव होने लगे हैं, जिसका नजीर भी देखने को मिला है.

रजिस्ट्री करने का शख्स पर बना रहा था दबाव
हाल ही में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की दंबगई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें वह एक शख्स की डंडे से पिटाई कर रहे हैं, गुर्गों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि गुर्गे शख्स पर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बना रहे थे. शख्स ने जब मना किया तो उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी. घटना के बाद पीड़ित फैसल ने अफजल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. आरोपियों की पहचान अफजल, आजम,अकरम,अक्सान और अन्जफ के रूप में हुई है. इन सभी के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर दबंगों की तलाश में जुटी गई है. पूरा मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम का है.

प्रॉपर्टी डीलर को अतीक के गुर्गों ने पीटा था
इससे पहले भी अतीक के गुर्गों की गुंडई का मामला सामने आया था. प्रयागराज के खुल्दाबाद में एक रेस्टोरेंट में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई की गई थी. रुदापुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर 45 वर्षीय मुजम्मिल के साथ मारपीट की गई थी. मारपीट की घटना 17 मार्च की रात 11:30 बजे की है, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मुजम्मिल अपने मामा मोहम्मद जसीम के साथ खुल्दाबाद के अटाला में कबाब पराठे की दुकान पर गया था. इसी दौरान नवाबगंज का मोहम्मद साकिब अपने 10-12 साथियों के साथ आ गया. आते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट शुरू कर दिया.

प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल को लहूलुहान कर दी थी धमकी
प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल को लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए. पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल के मुताबिक साकिब नाम के व्यक्ति से उसका जमीनी विवाद चल रहा है. साकिब पर कई मुकदमे दर्ज हैं, 2011 में नवाबगंज में हुए डबल मर्डर का भी आरोपी है. मौजूदा समय में साकिब जमानत पर चल रहा है. असरौली के कुख्यात माशूक प्रधान का बेटा सऊद भी मारपीट में शामिल था. इसके अलावा हटवा का फैज अख्तर, असरौली का मोहम्मद आमिर, तालाब तिवारी का मोहम्मद हंजला और सरैया का रहने वाला मोहम्मद अम्मार के साथ कुछ अज्ञात लोग शामिल थे. मारपीट की घटना के बाद डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस आई थी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP