23 मार्च को कृतिका नक्षत्र का प्रभाव, आज जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं साहसी, जानिए भविष्य

Share to your loved once


Last Updated:

Astrology: अयोध्या के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 23 मार्च 2026 को कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित होगा, जो बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन जन्मे बच्चे आत्मविश्वासी, साहसी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. ये जीवन में चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं. नामकरण के लिए ‘अ’, ‘ई’, ‘उ’ और ‘ए’ अक्षर शुभ माने गए हैं, जो सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं.

अयोध्या: सनातन धर्म ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ही व्यक्ति के भविष्य और कुंडली का आकलन किया जाता है. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका भी प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति के शुभ और अशुभ स्थिति अथवा जन्म से लेकर मृत्यु तक की घटनाओं पर ज्योतिष गणना का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी होता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव भी होता है. जिसका प्रभाव जन्म लेने वाले बच्चों पर भी रहता है. आज 23 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी? आज के दिन जन्मे बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा चलिए विस्तार से जानते हैं.

23 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ माना जा रहा है. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस दिन कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो मेष राशि से संबंधित माना जाता है, जबकि चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का वृषभ राशि में होना बहुत ही शुभ स्थिति मानी जाती है. ऐसे में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों का व्यक्तित्व प्रभावशाली, आत्मविश्वासी और ऊर्जावान हो सकता है.

कृतिका नक्षत्र अग्नि तत्व से जुड़ा नक्षत्र है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे साहसी, तेज बुद्धि वाले और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं. ये बच्चे जीवन में चुनौतियों से घबराते नहीं हैं बल्कि उनका सामना करने का साहस रखते हैं. इनके अंदर नेतृत्व क्षमता भी प्रबल होती है, इसलिए भविष्य में ये प्रशासन, सेना, प्रबंधन, राजनीति या किसी भी नेतृत्व वाले क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

कृतिका नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव स्पष्टवादी और आत्मसम्मान से भरा होता है. ये अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने में विश्वास रखते हैं और गलत बातों का विरोध करने से पीछे नहीं हटते.हालांकि कई बार इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी भी हो सकता है, लेकिन यही जिद इन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करती है. मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास इनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत बनते हैं.

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार 23 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए नामकरण भी विशेष महत्व रखता है. कृतिका नक्षत्र के प्रभाव के कारण इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों के नाम ‘अ’, ‘ई’, ‘उ’ और ‘ए’ अक्षर से रखना शुभ माना जाता है.इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य को बढ़ाने वाले माने जाते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP