घर पर बनाएं बिना चीनी की यह मिठाई, आयरन-फाइबर से है भरपूर, सेहत और स्वाद का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Last Updated:
Gajar Jamun Sweet Recipe: गाजर जामुन एक हेल्दी मिठाई विकल्प के रूप में सामने आया है, जिसे खजूर, गाजर, दूध और देसी घी से तैयार किया जाता है. इसमें रिफाइंड शुगर या गुड़ का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि मिठास खजूर से मिलती है, जो इसे प्राकृतिक और पौष्टिक बनाती है. यह मिठाई स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है और त्योहारों या खास मौकों पर बिना किसी दोष के खाई जा सकती है. इसमें आयरन और फाइबर भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और पाचन में मदद प्रदान करते हैं.
मिठाइयों का हेल्दी विकल्प ढूंढना अहम हो गया है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए गाजर जामुन एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखता है. इसमें गाजर और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग होने से यह हल्का और पोषक विकल्प माना जाता है. त्योहार या खास मौकों पर इसे बिना ज्यादा परेशानी महसूस किए खाया जा सकता है और यह मिठास का संतुलित आनंद देता है.
इस खास मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें न तो रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल होता है और न ही गुड़. इसकी मिठास पूरी तरह खजूर से आती है, जो इसे प्राकृतिक और पौष्टिक बनाती है. खजूर में मौजूद प्राकृतिक शर्करा शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है और सेहत के लिए फायदेमंद होती है. इसके साथ देसी घी, दूध और गाजर का उपयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद पारंपरिक मिठाइयों जैसा बना रहता है, लेकिन यह अपेक्षाकृत ज्यादा हेल्दी विकल्प साबित होती है.
गृहिणी प्रभात शर्मा ने बताया कि खजूर से बना गाजर जामुन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे बनाना भी आसान है. इसके लिए गाजर, खजूर, दूध, सूजी, मिल्क पाउडर, देसी घी, इलायची पाउडर और केसर जैसी सामग्री की जरूरत होती है.फिर गाजर को काटकर खजूर और दूध के साथ पीस लें. इसे बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को गर्म दूध में भिगो लें. इस मिश्रण को कढ़ाई में डालकर सूजी, मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद देसी घी डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं.मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि गाढ़ा न हो जाए. ठंडा होने पर इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर हल्का स्टीम कर लें. रबड़ी बनाने के लिए दूध को उबालें और उसमें मिल्क पाउडर मिलाएं. लगातार चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. इससे खजूर नरम हो जाते हैं और आसानी से मिक्स हो जाते हैं. इसके बाद अन्य सामग्री मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है और स्वादिष्ट मिठाई बनाई जाती है.
आखिर में इसमें तैयार बॉल्स डालकर हल्का उबाल दें. तैयार रबड़ी के साथ गाजर जामुन को परोसें और स्वाद का आनंद लें. यह गाजर जामुन आयरन और फाइबर से भरपूर होता है. खजूर पाचन में मदद करता है और तुरंत ऊर्जा देता है, जबकि गाजर आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद होती है. बिना रिफाइंड शुगर के यह मिठाई हल्की, स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहतर विकल्प है.