धनु राशि वाले आज फाइनल करेंगे बड़ी डील, विश्वासघात का भी है खतरा, जानें उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 23 march 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपका कोई कानूनी मामला फंसा हुआ है तो आज उसमें फैसला आ सकता है जो आपके पक्ष में होगा. धनु राशि के जातक आज अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर परेशान रह सकते हैं. आज आपको किसी अपने व्यक्ति से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है.

धनु राशि वाले आज फाइनल करेंगे बड़ी डील, विश्वासघात का भी है खतरा, जानें उपायZoom

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

जमुई. 23 मार्च 2026 के दिन बुध अपनी सीधी चाल के कारण कई राशि के जातकों को बड़ा फायदा पहुंचाएंगे. बुधदेव के मार्गी होने से कई राशि के जातकों के जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक रूप से काफी मुनाफे वाला रहेगा. आज उनके व्यावसायिक जीवन में फायदा होने की उम्मीद बन रही है. इसके साथ ही आज आपकी पहचान बढ़ेगी और समाज में नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के दिन बुधदेव के इस दशा का असर देखने को मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी फायदा दिलाने वाला रहेगा. आज उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.

नौकरी वाले स्थान पर होगा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज उनके कार्य क्षेत्र में बड़ा फायदा मिलने वाला है. आप जहां काम करते हैं वहां आपके कार्य की प्रशंसा होगी. आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं पर विचार किया जाएगा. इस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है. आप अगर कोई डील साइन करने वाले हैं और उसे लेकर बात कर रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है. आज आप उस डील को फाइनल कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. धनु राशि के जातक आज किसी व्यस्तता में रह सकते हैं. किसी काम को लेकर आज आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. जिस कारण आज के दिन आपको थोड़ा थकान का भी अनुभव हो सकता है.

कानूनी काम में होगा बड़ा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपका कोई कानूनी मामला फंसा हुआ है तो आज उसमें फैसला आ सकता है जो आपके पक्ष में होगा. धनु राशि के जातक आज अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर परेशान रह सकते हैं. आज आपको किसी अपने व्यक्ति से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है. प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा. आप आज अपने दिल की बात कर सकते हैं. धनु राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं. आज के दिन आप अपने किसी करीबी को तोहफा दे सकते हैं.

उपाय
आज के दिन धनु राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक साथ रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP