PSL को छोड़कर IPL की शरण में पहुंचे खिलाड़ी… मोहसिन नकवी का फूटा गुस्सा, बोले- अब कोर्ट में होगा हिसाब!

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

PSL को छोड़कर IPL की शरण में पहुंचे खिलाड़ी… मोहसिन नकवी का फूटा गुस्सा

Last Updated:

Mohsin Naqvi legal action: आईपीएल की चमक और करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट के आगे फीकी पड़ी पाकिस्तान सुपर लीग. मुजरबानी और दासुन शनाका जैसे सितारों ने बीच राह में पीएसएल का साथ छोड़कर भारत का रुख किया, तो पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी आगबबूला हो गए. नकवी ने साफ कर दिया है कि गद्दारी करने वाले खिलाड़ियों पर अब ‘लीगल एक्शन’ होगा और उन्हें भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा. क्या पैसों की इस जंग में पीएसएल अपना वजूद बचा पाएगा?

PSL को छोड़कर IPL की शरण में पहुंचे खिलाड़ी... मोहसिन नकवी का फूटा गुस्साZoom

नकवी ने कहा कि उनकी लीगल टीम इस मामले को देख रही है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग और दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग आईपीएल के बीच की जंग अब मैदान से निकलकर कानूनी गलियारों तक पहुंच गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि जो खिलाड़ी पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट बीच में छोड़कर भारत की इंडियन प्रीमियर लीग का रुख कर रहे हैं, उनके खिलाफ बोर्ड ‘कड़ा लीगल एक्शन’ लेगा.

ताजा विवाद जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को लेकर है. मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थाम लिया है. वहीं, लाहौर कलंदर्स के अहम सदस्य दासुन शनाका राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने के लिए भारत रवाना हो चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों को IPL की टीमों ने रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया है. मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान (बीसीसीआई के आदेश के बाद बाहर) और शनाका को चोटिल सैम कुरेन की जगह टीम में शामिल किया गया है.2026 टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद इन खिलाड़ियों की मांग आईपीएल में काफी बढ़ गई थी.

नकवी ने कहा कि उनकी लीगल टीम इस मामले को देख रही है.

नियमों के तहत होगी कार्रवाई: मोहसिन नकवी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहसिन नकवी ने सख्त लहजे में कहा, ‘हां, 2-3 खिलाड़ी लीग छोड़कर चले गए हैं और हम उन पर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला (कोर्बिन बॉश) सामने आया था और इस बार भी हम नियमों के मुताबिक ही कदम उठाएंगे.’ नकवी ने पिछले साल के दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश के मामले का जिक्र किया, जिन्होंने पेशावर जाल्मी के साथ अनुबंध तोड़कर मुंबई इंडियंस ज्वाइन की थी. तब पीसीबी ने उन पर पीएसएल खेलने से एक साल का प्रतिबंध लगाया था.

आईपीएल बनाम पीएसल, पैसों की जंग
दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए आईपीएल हमेशा से पहली पसंद रहा है, क्योंकि वहां मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स पीएसएल के मुकाबले कहीं ज्यादा लुभावने होते हैं. हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आईपीएल में एक तरह से ‘शैडो बैन’ लगा हुआ है, लेकिन विदेशी खिलाड़ी अक्सर वित्तीय लाभ के लिए पाकिस्तान की लीग को बीच में ही छोड़ देते हैं. नकवी ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि आईपीएल के साथ पीएसएल का शेड्यूल टकराने से इसकी लोकप्रियता पर कोई असर पड़ रहा है. उन्होंने तर्क दिया, ‘आईपीएल के साथ क्लैश होना कोई मुद्दा नहीं है. अगर कुछ खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमें भी बेहतरीन ‘कैटेगरी ए’ के खिलाड़ी मिल रहे हैं जो पहले कभी यहां नहीं आते थे.’

पीएसएल फैंस के बिना और सिर्फ दो शहरों तक सीमित
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक और बड़ा और चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मोहसिन नकवी ने पीएसएल के आयोजन को लेकर बड़ी कटौती की घोषणा की. मूल रूप से 6 शहरों में होने वाले इस टूर्नामेंट को अब केवल लाहौर और कराची तक सीमित कर दिया गया है. इतना ही नहीं, सुरक्षा या अन्य कारणों के चलते शुरुआती कुछ मैचों में दर्शकों के आने पर भी पाबंदी रहेगी. खाली स्टेडियम और खिलाड़ियों के बीच में छोड़कर जाने से पीएसएल की साख पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन नकवी का मानना है कि वे ‘लीगल एक्शन’ के जरिए भविष्य में ऐसे खिलाड़ियों को कड़ा संदेश देने में कामयाब रहेंगे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP