नवरात्रि व्रत स्पेशल डिश: 5 मिनट में तैयार साबूदाना उपमा, बड़ी आसान है रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Sabudana Upma Recipe: सबसे पहले साबूदाना को 4-5 घंटे पहले धोकर भिगो लें ताकि वह नरम और फूल जाए. ध्यान रखें कि साबूदाना चिपचिपा न हो. अब थोड़े सी मूंगफली को भून लें और मिक्सर से थोड़ा सा दरदरा पीस लें.

जांजगीर चांपा. चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में उपवास के दौरान हल्का, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता हर किसी की जरूरत होता है. ऐसे में साबूदाना का नमकीन उपमा एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे आप सिर्फ 5 से 10 मिनट में घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि व्रत के नियमों के अनुसार भी पूरी तरह उपयुक्त है. नवरात्रि के खास मौके पर आज हम आपके लिए एक बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी साबूदाना नमकीन उपमा बनाने के बारे में बताएंगे. यह रेसिपी खासतौर पर व्रत के दौरान खाने के लिए बनाई जाती है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.

साबूदाना उपमा बनाने के लिए सामग्री में एक कप भिगोया हुआ साबूदाना, दो उबले आलू (कटे हुए), मूंगफली, हरी मिर्च, जीरा, करी पत्ता, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू और हरा धनिया चाहिए होता है.

साबूदाना उपमा बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाना को 4-5 घंटे पहले धोकर भिगो लें ताकि वह नरम और फूल जाए. ध्यान रखें कि साबूदाना चिपचिपा न हो. अब थोड़े सी मूंगफली को भून लें और मिक्सर से थोड़ा सा दरदरा पीस लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी या तेल गरम करें. जैसे ही घी गरम हो जाए, उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे, तो उसमें करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें.

सुनहरा होने तक फ्राई करें
इसके बाद इसमें कटे हुए आलू डालें और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब इसमें मूंगफली दाने डालकर 1-2 मिनट तक भूनें, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा. इसमें भिगोया हुआ साबूदाना डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. ऊपर से सेंधा नमक और पीसे हुई मूंगफली को डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक चम्मच चलाते हुए पकाएं.

जब हल्का तला दिखने लगे साबूदाना, तो…
जब साबूदाना हल्का तला हुआ दिखने लगे, तब समझ जाएं कि आपका उपमा तैयार है. अब गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. आप चाहें तो इसमें नींबू का रस डाल सकते हैं. आपका साबूदाना नमकीन उपमा बनकर तैयार हो गया है. इसे आप गरमा-गरम परिवार और दोस्तों को सर्व कर खा सकते हैं. साबूदाना उपमा व्रत के फलाहार के लिए उपयुक्त भोजन है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP