कोरियन फूड के हैं शौकीन, ट्राई करें शेफ कुनाल कपूर की वेज किम्ची रेसिपी, हर खाने बनेगा सुपर टेस्टी!
कुनाल कपूर की यह Veg Korean Kimchi Recipe उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो घर पर ही कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं. आजकल भारत में कोरियन फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में किमची जैसी फर्मेंटेड डिश लोगों को खूब पसंद आ रही है. यह एक पारंपरिक कोरियन साइड डिश है, जो पत्तागोभी और मूली जैसी सब्जियों से बनाई जाती है और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. कुनाल कपूर ने इस रेसिपी को भारतीय किचन के हिसाब से आसान और टेस्टी बनाया है, ताकि हर कोई इसे घर पर बिना किसी झंझट के बना सके. मसालों और फ्लेवर का बेहतरीन संतुलन इस किमची को और भी खास बनाता है, जिसे आप अपने रोजाना के खाने के साथ एंजॉय कर सकते हैं.