गेहूं कटाई के बाद मूंग-उर्द से खेत में कमाएं अतिरिक्त मुनाफा | Mau News
Last Updated:
गेहूं की कटाई मार्च-अप्रैल में हो जाने के बाद खेत अक्सर खाली रह जाते हैं. जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता का सुझाव है कि खेत को खाली न छोड़ें, बल्कि तुरंत मूंग और उर्द की बुवाई कर दें. इससे खेत का क्रॉप रोटेशन होता है और धान की रोपाई से पहले अतिरिक्त आय भी होती है. कृषि विभाग किसानों को मूंग और उर्द के लिए मिनी किट उपलब्ध करा रहा है, जिससे कम समय में फसल उगाई जा सकती है.
मऊ. मार्च से अप्रैल के बीच में गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है और जुलाई से अगस्त के बीच में धान की रोपाई शुरू होती है. लेकिन उसके बीच किसानों के अक्सर खेत खाली रह जाते हैं. यदि आप गेहूं की कटाई कर लिए हैं और चाहते हैं कि धान की रोपाई से पहले खेती करके कुछ मुनाफा कमा लें तो आपके लिए कई ऐसी फसल है जिससे अच्छी कमाई कर सकते गई. लोकल 18 से बात करते हुए जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि गेहूं के फसल में पीलापन आना शुरू हो गया है और जल्द ही गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी. यदि गेहूं की कटाई कर लेते हैं तो किसान खेत को खाली न छोड़ें, क्योंकि खेत को खाली छोड़ने से किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं होगा. ऐसे में आप गेहूं की कटाई करने के बाद उस खेत की भराई करके जुताई करने के बाद तुरंत मूंग और उर्द की फसल की बुवाई कर दें. इस बुवाई करने से दोहरा फायदा होगा, पहला फसल का क्राफ्ट रोटेशन हो जाएगा जमीन खाली नहीं रहेगी और बेहतर कमाई भी कर सकते हैं.
कृषि विभाग में 3215 मिनी कीट उपलब्ध
यह फसल बहुत ही कम समय की फसल है उसके लिए कृषि विभाग द्वारा किट के माध्यम से किसानों को बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे वह अपनी खेती को बेहतर तरीके से कर सकें. सामान्य के लिए मूंग और 50 मिनी किट आया हुआ है, जो किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है आप इस फसल की बी लेकर बेहतर तरीके से खेती कर सकते हैं और धान की बुवाई से पहले अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं. यदि गन्ना की खेती कर रहे हैं तो सहफसली के रूप में 3215 मूंग का मिनी किट आया हुआ था और 16 कुंतल उर्द का मिनी कट आया हुआ था. जिसका किसानों ने बुकिंग किया हुआ है यह फसल लेकर आप धान की रोपाई से पहले बुवाई करके इसकी अच्छे से कमाई कर सकते हैं.
इस फसल से हो सकती है बेहतर कमाई
तो यदि आप गेहूं की कटाई कर लिए हैं और खेत आपका खाली हो गया है तो उर्दू और मूंग की फसल की बुवाई कर दें जिससे आप धान की फसल की रोपाई करने से पहले इस फसल की क्राफ्टिंग कर ले और अच्छा मुनाफा कमा ले क्योंकि इन दो फसलों की मांग बाजारों में अधिक रहती है और अच्छे मूल्य पर इसकी बिक्री होती है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें