seven running horses pictures can change your luck and Dynasty according to vastu shastra | घर की इस दिशा में लगाएं 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर, सभी सदस

Share to your loved once


Vastu Tips For Seven Horses Picture: वास्तु शास्त्र में घर की सजावट और वस्तुओं की दिशा को जीवन की उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. इन्हीं में से एक है 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर. अगर आप ऑफिस या घर में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं तो यह आपकी सोच, काम और प्रतिष्ठा में गति में प्रदान करते हैं. दौड़ते हुए घोड़े सफलता, तरक्की और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तस्वीर को सही दिशा में लगाया जाए तो घर के सभी सदस्यों की प्रगति तेज हो सकती है और धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं. आइए जानते हैं घर, ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर 7 दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर कहां लगानी चाहिए…

प्रसिद्धि दिलाती है यह दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए सबसे उत्तम जगह है बैठक कक्ष. लेकिन बैठक कक्ष में तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें कि यह खिड़की या मेन गेट के पास ना हो. आप इसे दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं, यह दिशा इस तस्वीर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और यह सफलता का प्रतिनिधित्व भी करती है. लेकिन ध्यान रखें कि कार्यक्षेत्र में इस दिशा में तस्वीर ना लगाएं.

तस्वीर खरीदते समय ध्यान रखें यह बातें
दौड़ते घोड़ों की तस्वीर खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें. कभी भी ऐसी तस्वीर ना खरीदें, जिसमें घोड़े आक्रमक तौर पर दिखाई दे रहे हैं. आक्रमक वाली तस्वीरें घर में नकारात्मकता लाती हैं. सात घोड़ों वाली ऐसी तस्वीर लें, जिसमें घोड़ों के चेहरों पर शांतिपूर्ण भाव नजर आए. इस तरह की तस्वीर घर में लगाने से सकारात्मकता आती है. साथ ही तस्वीर में घोड़े सफेद रंग के होने चाहिए.

कारोबारी इस दिशा में लगाएं तस्वीर
सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा को भी अनुकूल माना गया है. इस दिशा में तस्वीर लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है. कारोबारियों को हमेशा उत्तर दिशा की तरफ सात घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए. तस्वीर के अलावा आप व्यापारिक लाभ के लिए कार्यक्षेत्र में तांबे, पीतल, चांदी से बनी घोड़े की मूर्ति भी रख सकते हैं.

तस्वीर लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा
घर के लिविंग रूम में भी सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाई जा सकती है लेकिन लिविंग रूम में तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें कि घोड़े समुद्र किनारे दौड़ रहे हों. साथ ही घर में पूर्व दिशा की ओर तस्वीर लगा सकते हैं. इस दिशा में तस्वीर लगाने से आपके सभी कार्य अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे और परिवार के सदस्यों की अच्छी तरक्की भी होगी.

नौकरी पेशा वाले इस दिशा में लगाएं तस्वीर
नौकरी पेशा जातकों के लिए ऑफिस की पूर्व दिशा की ओर सात घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी माना गया है. इस दिशा में तस्वीर लगाने से ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा और सभी का कामकाज को लेकर फोकस भी बना रहता है. पूर्व दिशा को उगते सूर्य की दिशा माना जाता है, जो नई शुरुआत, ऊर्जा और विकास का प्रतीक है.

7 अंक का महत्व
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में 7 अंक को बहुत लकी माना जाता है. सप्त ऋषि, इंद्रधनुष के सात रंग, सात फेरे, ये सभी बहुत शुभ माने जाते हैं. इसलिए दीवार पर सात चलते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण है. 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें आमतौर पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगाई जाती हैं. इसलिए, अगर आप घर पर इन तस्वीरों को लगा रहे हैं तो दिशा और तस्वीर चुनने में बेहद सावधानी बरतें. अगर आप घोड़े की तस्वीर नहीं लगाना चाहते, तो आप उसकी जगह मछली की तस्वीर लगा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP