दिल्ली बनेगी ग्लोबल सिनेमा हब! पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ऐलान, 25 से 31 मार्च तक 7 दिन चलेगा मेगा शो

Share to your loved once


Last Updated:

राजधानी दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है. 25 से 31 मार्च तक भारत मंडपम में होने वाले इस मेगा इवेंट का ऐलान पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने किया है. दिल्ली सरकार एक बड़े सांस्कृतिक मंच के रूप में इसे पेश करने की तैयारी में है. दिल्ली सरकार ने इसे हर वर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया है. सीएम रेखा गुप्ता ने भी इसकी शुभकामनाएं दी हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली बनेगी ग्लोबल सिनेमा हब! पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ऐलानZoom

दिल्ली बनेगी फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली अब सिनेमा और कल्चर का बड़ा हब बनने जा रहा है. दिल्ली सरकार ने पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने की घोषणा भी कर दी ही है. इस फेस्टिवल का नाम IFFD 2026 रखा गया है. दिल्ली में ये फेस्टिवल 25 मार्च से 31 मार्च तक भरारत मंडपम में होने वाला है. दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने खुद इसका ऐलान किया है कि इस फेस्टिवल में बहुत कुछ खास होने वाला है. फेस्टिवल का आयोजन सीएम रेखा गुप्ता करने वाली हैं. दिल्ली सरकार और टूरिज्म डिपार्टमेंट मिलकर इसे बड़े स्तर पर आयोजित करेंगे.

फिल्मों का बड़ा केंद्र बनेगा दिल्ली

सिनेमा के रंग में रंगने जा रही दिल्ली में 25 से 31 मार्च तक पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 का आयोजन होने वाला है. इसमें 125 से ज्यादा भारतीय और विदेशी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी. गाला प्रीमियर, मास्टरक्लास और इंडस्ट्री इवेंट्स के साथ यह महोत्सव दिल्ली को ग्लोबल फिल्म मैप पर नई पहचान दिलाने की तैयारी में है. इस पूरे एक हफ्ते तक शहर कला, संस्कृति और फिल्मों का बड़ा केंद्र बना रहेगा.

दुनियाभर से मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

कपिल मिश्रा ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा है, बीते एक साल में दिल्ली सरकार ने कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई ऐसे इवेंट्स किए हैं, जिसने दिल्ली का नाम और बड़ा हुआ है. इंडिया गेट पर दिवाली के दौरान ड्रोन शो, छठ पूजा के आयोजन, कांवड़ यात्रा की सुविधाएं और तीज उत्सव जैसे कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़चढ़कर सपोर्ट किया. जल्द ही ऐसे ही प्रोग्राम JNU में भी आयोजित किए जाएंगे. सरकार दिल्ली को एक ग्लोबल कल्चरल और फिल्म डेस्टिनेशन बनाने में जुटी है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP