केरल में खत्म होगा लेफ्ट का तिलिस्म? ‘कमल’ रोकेगा विजयन का विजय रथ, मुस्लिम-ईसाई वोटबैंक पर बीजेपी की सेंधमारी

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

केरल में खत्म होगा लेफ्ट का तिलिस्म? मुस्लिम-ईसाई वोटबैंक पर BJP की सेंधमारी

Last Updated:

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बीजेपी को कांग्रेस की ‘बी-टीम’ बताकर खारिज करने की कोशिश की थी. इसके जवाब में शाहनवाज हुसैन ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ये बौखलाहट साफ बता रही है कि उन्हें बीजेपी के सत्ता में आने का खौफ सताने लगा है.

ख़बरें फटाफट

केरल में खत्म होगा लेफ्ट का तिलिस्म? मुस्लिम-ईसाई वोटबैंक पर BJP की सेंधमारीZoom

बीजेपी ने केरल सीएम पिनाराई विजयन पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तरफ से की गई हालिया टिप्पणियों की आलोचना की है. यह प्रतिक्रिया विजयन के बार-बार यह दावा करने के बाद आई है कि केरल में भाजपा का कोई भविष्य नहीं है और उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी कांग्रेस की ‘बी-टीम’ की तरह काम करती है.

इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस को बताया कि केरल के मुख्यमंत्री इन दिनों भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा सत्ता में आ रही है. चाहे कांग्रेस हो या वामपंथी दल, दोनों ही चिंतित हैं क्योंकि हमने तिरुवनंतपुरम में महापौर चुनाव जीता है.

उन्होंने आगे कहा कि केरल की जनता ने अब राज्य में भाजपा सरकार चुनने का फैसला कर लिया है. इस आलोचना में शामिल होते हुए बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि भाजपा अपने पारंपरिक गढ़ों से परे भी अपना प्रभाव बढ़ाने को लेकर आश्वस्त है.

उन्होंने कहा कि केरल हो, बंगाल हो या तमिलनाडु, हर जगह भाजपा की सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन राज्यों की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. जनता कुछ न करने वाली पार्टियों को दरकिनार कर भाजपा को सत्ता में लाएगी.

केरल के मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए आंध्र प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद भाषा ने कहा कि पार्टी को सभी समुदायों का समर्थन लगातार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री कहते हैं कि केरल में भाजपा की सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है. जब से आंध्र प्रदेश में भाजपा-समर्थित सरकार सत्ता में आई है, राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति देखी है. अल्पसंख्यक और ईसाई समुदाय भाजपा का समर्थन करने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने आगे कहा, “हम केरल में अधिकतम सीटें जीतेंगे. विकास का मतलब है पीएम मोदी, और पीएम मोदी का मतलब है विकास. इस बार हम केरल में सरकार बनाएंगे.” इस बीच, केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना निर्धारित है. राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही चरण में मतदान होगा.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP