सूजी मसाला रोटी रेसिपी: आलू और सूजी से बनाएं क्रिस्पी, टेस्टी और झटपट तैयार होने वाली परफेक्ट नाश्ता

Share to your loved once


Suji Masala Roti Recipe: सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की भूख, हर बार वही पुरानी चीजें खाकर अक्सर मन ऊब जाता है. ऐसे में अगर कुछ नया, टेस्टी और जल्दी बनने वाला मिल जाए तो बात ही अलग हो जाती है. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो ना सिर्फ स्वाद में जबरदस्त है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. सूजी और आलू से बनने वाली ये मसाला रोटी उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाना पसंद करते हैं. खास बात ये है कि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर में मौजूद साधारण चीजों से ही इसे तैयार किया जा सकता है, अगर आप रोज की साधारण रोटी से बोर हो चुके हैं, तो ये सूजी मसाला रोटी आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकती है.

चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका कुरकुरापन और हल्का मसालेदार स्वाद बहुत पसंद आता है. चलिए अब जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

क्या है सूजी मसाला रोटी
सूजी मसाला रोटी एक ऐसी रेसिपी है जो साधारण रोटी से थोड़ी अलग होती है. इसमें सूजी का इस्तेमाल होने से रोटी हल्की क्रिस्पी बनती है और आलू डालने से इसका टेक्सचर सॉफ्ट और स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. इसमें हल्के मसाले जैसे जीरा, अजवाइन और कसूरी मेथी मिलाए जाते हैं, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद दोनों शानदार हो जाते हैं. ये रोटी हेल्दी भी है और पेट भरने वाली भी, इसलिए इसे नाश्ते या स्नैक के तौर पर आराम से खाया जा सकता है.

सूजी मसाला रोटी बनाने की सामग्री
-3/4 कप सूजी
-3/4 कप गरम पानी
-2 उबले आलू
-1/2 कप गेहूं का आटा
-1 छोटी चम्मच जीरा
-चुटकी भर हींग
-स्वादानुसार नमक
-1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
-1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
-1 छोटी चम्मच तेल
-1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
-1 छोटी चम्मच अजवाइन

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सूजी मसाला रोटी बनाने की आसान विधि
-सबसे पहले एक बाउल में सूजी लें और उसमें गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे ढककर 5–6 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.

-अब इस फूली हुई सूजी में गेहूं का आटा, उबले और मैश किए आलू डालें. इसके बाद सारे मसाले, हरा धनिया और थोड़ा सा तेल डालकर सबको अच्छी तरह मिक्स करें.

-अब इस मिश्रण को गूंथकर एक सॉफ्ट आटा तैयार करें. आटे को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें, इससे रोटी और भी अच्छी बनेगी.

-अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हल्के हाथ से रोटियां बेल लें.

-तवा गर्म करें और धीमी आंच पर रोटियां सेकें. ध्यान रखें कि रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए और हल्की कुरकुरी हो जाए.

-अब आपकी गरमागरम सूजी मसाला रोटी तैयार है. इसे आप दही, अचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

क्यों ट्राई करें ये रेसिपी
अगर आप जल्दी बनने वाला, टेस्टी और थोड़ा अलग नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम सही है. इसमें ज्यादा तेल की जरूरत नहीं होती और ये पेट भी भर देती है. इसके अलावा, ये बच्चों के टिफिन के लिए भी अच्छा ऑप्शन है क्योंकि ये ठंडी होने के बाद भी स्वादिष्ट लगती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP