संजू सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, क्या है धोनी का प्लान, इस एक तस्वीर से समझें
Last Updated:
will sanju samson be csk wicketkeeper in ipl 2026? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन टीम में होने के बावजूद दस्ताने नहीं पहनेंगे. सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें इसी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही इस भूमिका में नजर आने वाले हैं.

क्या है चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी का प्लान?
नई दिल्ली. संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की तरफ से खेलेंगे. आगामी सीजन के लिए हुए ऑक्शन से पहले सैमसन को ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमे में शामिल किया. संजू जब से सीएसके का हिस्सा बने हैं, तब से एक सवाल को लेकर आम क्रिकेट फैंस और क्रिकेट के विशेषज्ञों के बीच उत्सुकता बनी हुई है. सवाल यह है कि सीएसके के लिए विकेटकीपिंग संजू सैमसन करेंगे या फिर एमएस धोनी. संजू के टीम में आने के साथ ही यह माना जा रहा है कि उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया जाएगा. अब जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आगामी सीजन के लिए कमर कसने में लगी हुई है, एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. इस तस्वीर को देखना के बाद यह कहा जा रहा है कि सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में विकेटकीपर नहीं होंगे. चलिए, वायरल हो रही इस तस्वीर को डिकोड करने की कोशिश करते हैं.
दरअसल, तस्वीर में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन फील्डिंग कोच के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. टीम के फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर सैमसन को हाई कैच की प्रैक्टिस करा रहे हैं. आमतौर पर सैमसन को ऐसा करते नहीं देखा जाता. या तो वह बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आते हैं या फिर विकेटकीपिंग के अभ्यास पर फोकस करते हैं. ऐसे में इस तस्वीर के वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है और फैंस संभावना जता रहे हैं कि सैमसन शायद विकेटकीपिंग न करें.
क्या है चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी का प्लान?
क्या है धोनी का प्लान?
44 साल के धोनी अपने आईपीएल करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. माना जा रहा था कि सैमसन के टीम में आने से यह सही मौका है कि वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दें. हालांकि, प्रैक्टिस सेशन से आई सैमसन की तस्वीर देखकर लग रहा है कि धोनी का प्लान कुछ और ही है. हो सकता है कि धोनी एक बार फिर स्टंप्स के पीछे खड़े होकर चेन्नई के फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हों और संजू सिर्फ ओपनर बल्लेबाज की भूमिका में दिखें.
अश्विन ने भी किया पोस्ट
पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इसे लेकर एक पोस्ट किया है. अश्विन ने वही तस्वीर शेयर की है, जिसमें सैमसन ग्राउंड फील्डिंग का अभ्यास करते दिख रहे हैं. तस्वीर के साथ अश्विन ने लिखा, ”जैसा कि मैंने अपने पिछले ट्वीट में कहा था, हम चारमीनार एक्सप्रेस पकड़कर चेन्नई की ओर बढ़ रहे हैं. वहां संजू सैमसन, कोच जेम्स फॉस्टर के साथ फील्डिंग की कड़ी प्रैक्टिस करते दिखे. खास बात यह है कि संजू सिर्फ वॉर्म-अप के लिए कैच नहीं ले रहे थे, बल्कि बाउंड्री के पास ऊंचे कैच पकड़ने का जमकर अभ्यास कर रहे थे. तो सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ तैयारी का हिस्सा है, या फिर इस बात का इशारा कि संजू इस बार कीपिंग नहीं बल्कि आउटफील्ड में फील्डिंग करते नजर आएंगे?’
As we take the Charminar Express and head to Chennai, ( from my previous tweet) Sanju doing some fielding practice with James Foster.
Not just warm up catches, but high balls in the deep.