फर्राटेदार अंग्रेजी का झाड़ता था रोब, टेस्ट ड्राइव पर ले जाता था सुपरबाइक, फिर शोरूम वालों को दे देता था शॉक

Share to your loved once


होमताजा खबरक्राइम

फर्राटेदार अंग्रेजी बोल टेस्ट ड्राइव पर ले जाता बाइक, शोरूम वालों को देता शॉक

Last Updated:

आरोपी पुनीत फर्जी आईडी के जरिये दिल्ली और गुरुग्राम के बड़े-बड़े बाइक शोरूम को निशाना बनाता था. वह खुद को प्रोफेशनल ग्राहक बताकर महंगी बाइक की टेस्ट ड्राइव लेता और फिर वापस नहीं लौटता था.

ख़बरें फटाफट

फर्राटेदार अंग्रेजी बोल टेस्ट ड्राइव पर ले जाता बाइक, शोरूम वालों को देता शॉकZoom

दिल्ली के विजय विहार इलाके में पुलिस ने एक शातिर पढ़े-लिखे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली के रोहिणीस्थित विजय विहार इलाके में पुलिस ने एक शातिर पढ़े-लिखे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी पुनीत बीबीए कर चुका है और एमबीए की पढ़ाई कर रहा था. वह बाइक शोरूम में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से रोब दिखाता और टेस्ट ड्राइव के नाम पर महंगी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाता था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पुनीत फर्जी आईडी के जरिये दिल्ली और गुरुग्राम के बड़े-बड़े बाइक शोरूम को निशाना बनाता था. वह खुद को प्रोफेशनल ग्राहक बताकर महंगी बाइक की टेस्ट ड्राइव लेता और फिर वापस नहीं लौटता था.

3 महीने में 9 महंगी बाइक चोरी

रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि आरोपी ने पिछले तीन महीनों में करीब 9 महंगी बाइक चोरी की हैं. वह 3 लाख से 7 लाख रुपये तक की बाइकों को टारगेट करता था और चोरी के बाद उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की बाइकों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उन्हें बेचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करता था.

पुलिस ने फिर बिछाया जाल

लगातार हो रही चोरियों से परेशान पुलिस ने शोरूम मालिकों के साथ मिलकर एक रणनीति बनाई. टेस्ट ड्राइव के लिए दी जाने वाली बाइकों में जीपीएस डिवाइस लगवाए गए. जब आरोपी ने एक और बाइक चोरी की, तो उसकी लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने उसे दबोच लिया.

पुलिस की इस रणनीति के चलते आखिरकार आरोपी पुनीत को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP