बिहार दिवस पर पीएम मोदी के संदेश पर सीएम नीतीश का धन्यवाद, सियासी सौहार्द के बीच विकास के विजन का मैसेज

Share to your loved once


Last Updated:

Bihar Diwas 2026 बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भेजे गए शुभकामना संदेश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आभार व्यक्त किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और विकास प्रयासों की सराहना राज्य के लोगों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने पूरे बिहारवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह संदेश राज्य के विकास के प्रति केंद्र की सकारात्मक सोच को दर्शाता है.

बिहार दिवस पर PM मोदी के संदेश पर CM नीतीश का धन्यवाद, विकास के विजन का मैसेज Zoom

बिहार दिवस पर पीएम मोदी के संदेश पर सीएम नीतीश का जवाब, केंद्र सहयोग का जिक्र

पटना. बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की विरासत और विकास की सराहना की.  उन्होंने बिहार को भारतीय सभ्य और परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार आज विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहा है और “विकसित बिहार, विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने में यहां के लोगों की अहम भूमिका होगी. उन्होंने राज्य के नागरिकों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं भी दीं.  इस शुभकामना  संदेश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राज्य की विरासत, संस्कृति और विकास प्रयासों की सराहना बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि वे प्रधानमंत्री को पूरे राज्य की ओर से धन्यवाद देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है.  सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार को निरंतर समर्थन मिल रहा है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है. मुख्यमंत्री के अनुसार, आने वाले समय में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा और राष्ट्रीय विकास में योगदान देगा.

सीएम नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा,  मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं. यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है. हम राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं. केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है. अब बिहार और अधिक विकसित होगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा. ​आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली लोग निश्चित रूप से राज्य और देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे.

बिहार दिवस का संदर्भ

बता दें कि बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है. इसी दिन 1912 में बिहार को अलग राज्य का दर्जा मिला था. इस अवसर पर राज्य और केंद्र स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और राजनीतिक नेतृत्व की ओर से संदेश जारी किए जाते हैं. राजनीति के जानकारों की नजर में इस संवाद को केवल औपचारिक नहीं माना जा रहा है.

सियासी मायने भी निकाले जा रहे

पीएम मोदी और सीएम नीतीश के बीच इस संवाद को समन्वय के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब बिहार की राजनीति में कई तरह की अटकलें चल रही हैं.   जानकारों की नजर में संवाद का संदेश साफ है कि अगर केंद्र और राज्य मिलकर काम करें, तो बिहार न सिर्फ अपनी पुरानी पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि विकास के नए आयाम भी स्थापित करेगा.

अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार को सामाजिक न्याय और बौद्धिक चेतना की भूमि बताते हुए उसके ऐतिहासिक और वैचारिक महत्व को रेखांकित किया.  उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला विश्वविद्यालय जैसी प्राचीन शिक्षण परंपराओं का उल्लेख करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत को राष्ट्रीय पहचान से जोड़ा.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP