श्रीलंका के कप्तान दासुनशनाका ने मारी पाकिस्तान सुपर लीग को लात, नाम वापस लेकर आईपीएल खेलने का लिया फैसला-Reports

Share to your loved once


Last Updated:

खबरों की माने तो श्रीलंका के कप्तान शनाका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि वह किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह IPL में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शनाका IPL की उन फ्रेंचाइजियों से बातचीत कर रहे हैं, जिन्हें चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत है.

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने IPL खेलने के लिए PSL को छोड़ा!Zoom

दासुन शनाका ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से नाम लिया वापस – रिपोर्ट

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग को देखकर पाकिस्तान ने भी ऐसे ही टी20 लीग शुरू की थी. इतने सालों के बाद भी पाकिस्तान सुपर लीग पर विदेशी खिलाड़ियों को भरोसा नहीं हुआ और नाम वापस लेकर सभी भारत में खेलने आ रहे हैं.  जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने आईपीएल में खेलने की वजह से यह फैसला लिया है.

खबरों की माने तो श्रीलंका के कप्तान शनाका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि वह किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह IPL में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शनाका IPL की उन फ्रेंचाइजियों से बातचीत कर रहे हैं, जिन्हें चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत है.

राजस्थान रॉयल्स उन टीमों में शामिल है, जिन्हें खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर चिंता है. खबर है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर शनाका को उनके विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. यह ध्यान देना जरूरी है कि ये खबरें फिलहाल पक्की नहीं हैं. शनाका के रॉयल्स से जुड़ने की चर्चा जरूर तेज हो रही है, लेकिन तकनीकी रूप से वे अभी भी पीएसएल की टीम का हिस्सा हैं. फैंस राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 28 मार्च को सीजन का पहला मैच होना है.

पीएसएल 2026 से हटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी

अगर शनाका आधिकारिक तौर पर पीएसएल से हटते हैं, तो यह लाहौर कलंदर्स के लिए बड़ा झटका होगा. अपनी टीम को मजबूत करने के लिए इस पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर को साइन किया था. शनाका भी इंटरनेशनल स्टार्स की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. जो इस सीजन आईपीएल या निजी कारणों को पीएसएल को छोड़ चुके हैं

ब्लेसिंग मुजाराबानी: पीएसएल छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़े.

ओटनियल बार्टमैन: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) उन्हें नाथन एलिस की जगह टीम में शामिल कर सकती है.

हैरी ब्रूक, रहमानुल्लाह गुरबाज, फाफ डु प्लेसिस और अफगानिस्तान के मुझीब-उर-रहमान, मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी का खेलना भी मुश्किल है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP