कंगना रनौत की 7 मस्ट वॉच फिल्में, हर किरदार में लूट ली महफिल, दूसरी नंबर की मूवी ने बना दिया बॉलीवुड ‘क्वीन’
Last Updated:
कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है. उनकी एक्टिंग कोई सानी नहीं है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने हर किरदार से ऑडियंस को प्रभावित किया है. पर्दे पर कभी झांसी की रानी बनकर वीरता दिखाई, तो कभी तनु और दत्तो बनकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. आज हम आपको उनकी 7 फिल्मों के नाम बताते हैं जिन्हें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए.
नई दिल्ली. इस वीकेंड कुछ जबरदस्त और दमदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो कंगना रनौत की ये 7 बेहतरीन फिल्में आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. बॉलीवुड की ‘क्वीन’ ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं. चाहे मॉडर्न ड्रामा हो, इतिहास के पन्नों से निकली कोई जांबाज योद्धा की कहानी या फिर सत्ता के गलियारों में छिपी सियासी चालें. कंगना ने हर रोल में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है.
फैशन: शोनाली गुजराल के रूप में सुपरस्टार मॉडल के पतन की कहानी को कंगना रनौत ने पर्दे पर जीवंत कर दिया. ड्रग्स की लत और करियर की बर्बादी के बीच फंसी एक मॉडल का दर्द उन्होंने इतनी शिद्दत से दिखाया कि वह पूरी फिल्म की जान बन गईं. उनके इस बेहद प्रभावशाली और संजीदा अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. (फोटो साभार: IMDb)
क्वीन: इस फिल्म ने कंगना रनौत के करियर की दिशा ही बदल दी. फिल्म में उन्होंने रानी का किरदार निभाया, जो शादी टूटने के बाद अकेले ही हनीमून पर निकल जाती है. एक भोली-भाली लड़की का खुद को पहचानना और अपनी आजादी का जश्न मनाना दर्शकों को बेहद पसंद आया. कंगना की सादगी और बेहतरीन अभिनय ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया और रातों-रात उन्हें बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: कंगना रनौत इस फिल्म में दो बिल्कुल अलग किरदारों में नजर आई थीं. बिंदास तनु और जिद्दी एथलीट दत्तो. दोनों किरदारों की बॉडी लैंग्वेज और बोलने के लहजे में उन्होंने इतना अंतर रखा कि लगा ही नहीं कि ये एक ही इंसान है. इस बेमिसाल परफॉर्मेंस के लिए उन्हें एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. (फोटो साभार: IMDb)
गैंगस्टर: बॉलीवुड में कंगना रनौत के करियर की शुरुआत किसी धमाके से कम नहीं थी. महज 17 साल की उम्र में उन्होंने सिमरन का रोल निभाया, जो शराब की लत से जूझती लड़की होती है. इतनी कम उम्र में उन्होंने जिस परिपक्वता और भावनात्मक गहराई के साथ इस किरदार को जिया, उसने रातों-रात उन्हें इंडस्ट्री का उभरता हुआ सितारा बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के महान किरदार में कंगना ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. एक निडर योद्धा के रूप में उनकी शारीरिक मेहनत और पर्दे पर उनकी प्रभावशाली मौजूदगी साफ नजर आई. आजादी की लड़ाई लड़ने वाली वीरांगना के रूप में उनकी यह भूमिका बेहद दमदार थी, जिसने उन्हें एक बेहतरीन एक्शन स्टार के रूप में भी स्थापित कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)
जजमेंटल है क्या: इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में कंगना रनौत ने बॉबी का किरदार निभाया, जो मेंटल हेल्थ की चुनौतियों से जूझते हुए एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के पीछे पागल हो जाती है. उनकी सनकी और अनप्रिडिक्टेबल परफॉर्मेंस ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. इस फिल्म ने साबित कर दिया कि कंगना लीक से हटकर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को निभाने में कितनी माहिर हैं. (फोटो साभार: IMDb)
थलाइवी: तमिलनाडु की दिग्गज नेता जे. जयललिता के किरदार को जीने के लिए कंगना ने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया. एक खूबसूरत युवा एक्ट्रेस से लेकर एक ताकतवर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को उन्होंने बड़ी गरिमा के साथ पर्दे पर उतारा. जयललिता के व्यक्तित्व की शालीनता और उनके फौलादी इरादों को कंगना ने बखूबी पेश किया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. (फोटो साभार: IMDb)