बिना ओवन, बिना झंझट सिर्फ दूध-बिस्किट से बनाएं ऐसा केक कि पहली बार में ही सब पूछें राज क्या है?

Share to your loved once


Last Updated:

Milk Biscuit Cake Recipe: मिल्क और बिस्किट से बना ये केक उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम समय में टेस्टी मिठाई बनाना चाहते हैं. बिना ओवन के भी इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. सही तरीका अपनाकर आप घर पर ही बाजार जैसा सॉफ्ट और स्वादिष्ट केक बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

बिना ओवन के सिर्फ दूध-बिस्किट से बनाएं ऐसा केक कि पहली बार में ही सब पूछें राजZoom

मिल्क बिस्किट केक रेसिपी

Milk Biscuit Cake Recipe: कई बार ऐसा होता है कि घर में अचानक मेहमान आ जाते हैं या बच्चों का कुछ मीठा खाने का मन कर जाता है, लेकिन किचन में ज्यादा सामान नहीं होता और समय भी कम होता है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि क्या जल्दी और टेस्टी बनाया जाए, तो मिल्क और बिस्किट से बना केक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पड़ती और ना ही कोई बहुत खास इंग्रीडिएंट चाहिए. इस रेसिपी में घर में मौजूद साधारण चीजों से एक सॉफ्ट और स्वादिष्ट केक तैयार किया जा सकता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे.

ये केक न सिर्फ आसान है, बल्कि इसका टेस्ट भी बाजार वाले केक जैसा लगता है. अगर आप पहली बार केक बनाने जा रहे हैं, तब भी ये रेसिपी आपको बिल्कुल आसान लगेगी. चलिए अब जानते हैं इसे बनाने का पूरा तरीका, जिससे आप हर बार परफेक्ट केक बना सकें.

दूध और बिस्किट से बनाएं बेस मिक्स
सबसे पहले आधा लीटर दूध लें और उसमें 3 अंडे डाल दें. अब एक पैकेट बिस्किट को तोड़कर इसमें डालें. इस पूरे मिक्स को अच्छे से 5 मिनट तक चलाएं ताकि सब चीजें अच्छी तरह मिल जाएं. इसके बाद इस मिक्स को मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ ना रह जाए.

चीनी की चाशनी तैयार करें
अब एक पैन लें और उसमें आधा कप चीनी डालें. थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे धीमी आंच पर पकाएं.
ध्यान रखें कि आंच तेज ना हो, वरना चीनी जल सकती है. जब हल्की चाशनी तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

केक का बैटर कैसे बनाएं
अब एक बाउल लें और उसमें 2 कप मैदा डालें. इसमें आधा चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं.
अब 2 चम्मच चॉकलेट पाउडर डालें ताकि केक का फ्लेवर और अच्छा हो जाए. अगर चाहें तो थोड़ा टूटी-फ्रूटी भी डाल सकते हैं. अब इसमें तैयार की गई चाशनी और पहले बनाया हुआ बिस्किट वाला मिक्स डालें. इसे अच्छे से मिलाएं. बैटर ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ज्यादा पतला, इसका खास ध्यान रखें.

बिना ओवन के केक तैयार करने का तरीका
-अब एक बर्तन लें और उसमें बटर पेपर लगा दें. उसमें तैयार बैटर डालें और ऊपर से थोड़ा टूटी-फ्रूटी डाल दें.
-अब गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें थोड़ा नमक डाल दें. इसके अंदर एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर केक वाला बर्तन रख दें.
-ढक्कन लगाकर इसे धीमी आंच पर करीब 30 मिनट तक पकाएं.
-समय पूरा होने के बाद चाकू डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है.

परफेक्ट केक के लिए जरूरी टिप्स
-बैटर को ज्यादा पतला ना रखें
-चाशनी को हल्की ही रखें, ज्यादा गाढ़ी ना करें
-धीमी आंच पर ही केक पकाएं
-कढ़ाई को पहले से हल्का गर्म कर लें
-केक निकालने से पहले थोड़ा ठंडा होने दें

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP