5 हफ्ते में रिपोर्ट दो…11 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या और जेल बंदी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, कानपुर पुलिस को नोटिस
Last Updated:
जानकारी के अनुसार, 10 मार्च को कानपुर के जूही थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में 26 वर्षीय रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल में तबीयत बिगड़ने पर 11 मार्च को उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रंजीत के साथ मारपीट और प्रताड़ना की, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी. इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की गई थी.

कानपुर के दो गंभीर मामलों को लेकर मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने कानपुर पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी करते हुए दोनों मामलों में पांच हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
क्या है पूरा मामला
पहला मामला जेल भेजे गए एक बंदी की मौत से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, 10 मार्च को कानपुर के जूही थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में 26 वर्षीय रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल में तबीयत बिगड़ने पर 11 मार्च को उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रंजीत के साथ मारपीट और प्रताड़ना की, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी. इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की गई थी.
बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या
वहीं दूसरा मामला कानपुर के बिधनू क्षेत्र का है, जहां 11 मार्च को 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. आरोपियों ने बच्ची के शव को नग्न अवस्था में खेत में दफना दिया था. इस जघन्य घटना का मानवाधिकार आयोग ने खुद ही संज्ञान लिया है.
दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पांच हफ्तों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें