रणवीर सिंह को मिली ईदी, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीसरे दिन हुई 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Share to your loved once


Last Updated:

Dhurandhar 2 box office collection day 3: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी ईद के मौके पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखते ही बन रहा है और वीकेंड पर सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह को मिली ईदी, 'धुरंधर 2' ने तीसरे दिन की 110 करोड़ से ज्यादा की कमाईZoom

‘धुरंधर 2’ ने भारत में तीन दिनों में पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. यह नोट छापने की मशीन बन गई है और दनादन कमाई कर रही है. साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का यह सीक्वल अपने पहले वीकेंड में ही सुनामी ले आया है. रिलीज के तीसरे तीन दिन यानी ईद के मौके पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 फिल्म ने 18 मार्च को हुए प्रीमियर से ही 43 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली थी. 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर रिलीज होते ही पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की. हालांकि, शुक्रवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई और फिल्म ने 80.72 करोड़ बटोरे, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ तक पहुंच गया.

‘धुरंधर 2’ ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

मगर शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई और 113 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई अब 339.27 करोड़ रुपये हो गई है. खास बात यह है कि शनिवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ 79.73 फीसदी रही, जो शुक्रवार के 62.6 फीसदी के मुकाबले काफी ज्यादा है.

ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ को ‘धुरंधर 2’ ने छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं. इस फिल्म ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने साल 2019 में 318 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इतना ही नहीं, इसने पिछले साल आई ‘वॉर 2’ (236 करोड़) और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (282.79 करोड़) की कुल कमाई के आंकड़े को भी पार कर लिया है.

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह अपनी ने परफॉर्मेंस से लूटी महफिल

बताते चलें कि धुरंधर 2 फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में बलोच गैंग के बीच घुसपैठ करता है. जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आते हैं. इस मूवी को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP