आगरा की 5 फेमस मिठाई की दुकान, पेठा, रबड़ी खरीदने वालों की लगती है लाइन, पैक करा कर ले जाते हैं पर्यटक
Last Updated:
Famous sweet shop Agra: आगरा का केवल पेठा की दुकान नहीं बल्कि मिठाई की ये दुकान भी बहुत फेमस हैं. जहां 50 प्रकार की मिठाई ग्राहकों को स्वाद के अनुसार मिल जाती है. पर्यटक भी यहां से मिठाई पैक करा कर ले जाते हैं. ये आगरा की पांच फेमस मिठाई की दुकान लोगों में चर्चा का केंद्र रहता है.
आगरा की मशहूर मिठाईयों की दुकान जहां मिठाई खाने शौकीनो की लंबी कतार देखने को मिलती है. आगरा में देवी राम स्वीट्स नंबर 1 मिठाई की दुकान में गिनी जाती है. आगरा में देवी राम स्वीट्स की कई ब्रांच है. यह मिठाई की दुकान सिकंदरा, भगवान टॉकीज, आदि कई प्रमुख स्थानों पर बनी हुई है. यहाँ की शुद्ध मिठाई लोगों को पसंद आती है.
आगरा में भगत हलवाई की दुकान काफी प्राचीन है. यह ऐसी मिठाई की दुकान है जो शहर के कई कोनो में अपनी ब्रांच खोल चुकी है. यहाँ आपको हर तरह की मिठाई आसानी से उपलब्ध हो जाती है. यहाँ शुद्ध देशी घी में मिठाई को बनाया जाता है. आगरा मेंं आने वाले पर्यटक भी यहाँ से मिठाइयो को पैक करा कर ले जाते है.
आगरा की महसूर ब्रज रसायन मिष्ठान भंडार की दुकान बहुत प्रसिद्ध है. यहाँ की दही की लस्सी पीने के लिए लोग कई किलोमीटर दूर दूर से यहाँ आते है. यहाँ की बालू साई और सोन पापड़ी बहुत मशहूर है. यहाँ की मिठाई अपनी शुद्धता और फेमस के कारण आगरा ही नहीं बल्कि आस पास के जिलों में भी मशहूर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आगरा में मिठाई के तौर पर पेठा सबसे मशहूर मिठाई है. आगरा का पेठा देश विदेशो में मशहूर है. आगरा आने वाला देशी विदेशी पर्यटक यहाँ का पेठा जरूर खाता है. अगर आप भी पेठे के शौकीन है तो आगरा की यह मिठाई जरूर खाये. आगरा में सबसे प्राचीन पेठे की दुकान पंक्षी पेठा भंडार है. जिसकी कई ब्रांच आगरा के हर कोने कोने पर स्थित है.
आगरा में पेठे की दुकानों में श्याम वंशी पेठा स्टोर भी काफी प्रसिद्ध दुकान है. आगरा की मशहूर मिठाइयो में आगरा का पेठा नंबर एक पर आता है. श्याम वंशी पेठा स्टोर पर 50 से अधिक तरह के पेठे उपलब्ध है. यहाँ के शुद्ध और लजीज पेठे लोगों को काफी पसंद आते है.
आगरा के एमजी रोड पर स्थित ब्रजभोग मिष्ठान भंडार की मिठाइयाँ आगरा में बहुत मशहूर है. यहाँ शुद्ध देशी घी से निर्मित मिठाई लोगों को आकर्षित करती है. आगरा में इसकी कई ब्रांच है. यहाँ के कारीगर स्पेशल तरह से मिठाइयो को बनाते है. मिठाइयो की आकृति देख लोग बेहद खुश हो जाते है. यहाँ हर प्रकार की मिठाई मिलती है. यहाँ की रबड़ी सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आती है.