आम के बौर हो रहे काले? अपनाएं ये उपाय, उत्पादन की टेंशन होगी दूर – News18 हिंदी

Share to your loved once


होमवीडियोकृषि

आम के बौर हो रहे काले? अपनाएं ये उपाय, उत्पादन की टेंशन होगी दूर

X

आम

आम के बौर हो रहे काले? अपनाएं ये उपाय, उत्पादन की टेंशन होगी दूर

 

arw img

Mango Care Tips: सहारनपुर को मैंगो बेल्ट कहा जाता है. जहां मार्च में आम के पेड़ों पर बौर आने लगता है. इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव और कीटों के कारण बोर काला पड़कर सूख सकता है, जिससे उत्पादन घटता है. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आई.के. कुशवाहा ने बताया कि बोर को बचाने के लिए किसान प्रोपिकोनाज़ोल या कार्बेन्डाजिम + मेंकोजेब जैसी फफूंदनाशी दवाओं का सावधानी से प्रयोग कर सकते है. हॉपर कीट भी रस चूसकर बोर को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए इस समय कीटनाशक के बजाय लाइट ट्रैप का उपयोग करना बेहतर है. उन्होंने सलाह दी कि बोर आने पर भारी छिड़काव से बचें और समय पर निगरानी रखे. इससे फल बनने की संभावना बढ़ती है और किसानों को बेहतर उत्पादन मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP