aam panna recipe in hindi | kaccha aam panna recipe in hindi | आम पन्ना रेसिपी इन हिंदी | आम पन्ना रेसिपी |
Last Updated:
जेठ की तपती दुपहरी और शरीर को झुलसाने वाली लू से बचने के लिए सदियों पुराना ‘आम पन्ना’ आज भी सबसे कारगर हथियार है. जब बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को सिर्फ नुकसान पहुंचाते हैं, तब कच्ची कैरी का यह देसी शरबत न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि थकान मिटाकर शरीर में नई ऊर्जा भर देता है. चाहे आप इसे पारंपरिक तरीके से बनाएं या हेल्थ के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें, आम पन्ना हर रूप में बेमिसाल है.
गर्मी में जब लू चलने लगती है और बार-बार प्यास सताती है तब शरीर को ठंडक देने के लिए देसी उपाय सबसे ज्यादा काम आते हैं. ऐसे में घर पर बना आम पन्ना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि थकान और गर्मी से राहत देने का भी काम करता है. आम पन्ना इसे बनाने का सबसे आसान और पारंपरिक तरीका है कच्चे आम को उबालकर बनाना. इसके लिए प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी लगाकर आम को नरम कर लें फिर उसका गूदा निकालकर इसमें पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और चीनी या गुड़ मिलाकर अच्छे से पीस लें. इस गाढ़े मिश्रण को ठंडे पानी में घोलकर बर्फ डालें, बस तैयार है ठंडक देने वाला देसी पन्ना.
आजकल लोग हेल्थ को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं ऐसे में गर्मियों में गुड़ वाला आम पन्ना भी एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. कच्चे आम के गूदे को निकालकर इसमें गुड़, पुदीना और मसाले मिलाकर इसे तैयार करें. इसका स्वाद हल्का देसी और गाढ़ा होता है. यह पन्ना न सिर्फ गर्मी से राहत देता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है.
कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ ठंडा पीने का मन होता है लेकिन समय कम होता है. ऐसे में इंस्टेंट चटपटा पुदीना आम पन्ना सबसे आसान तरीका है. सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में डाल दें. इसके साथ पुदीना, काला नमक, जीरा और थोड़ा मीठा डालकर पीस लें. फिर इसे छानकर पानी मिलाएं. कुछ ही मिनटों में आपका पन्ना तैयार हो जाएगा, जिसमें न उबालने की झंझट न भुनने में टाइम वेस्ट करना होता है. बस तैयार हो जाता है इंस्टेंट पुदीना आम पन्ना जो स्वाद में भी शानदार और बनाने में भी बेहद आसान है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप रोज-रोज पन्ना बनाने की मेहनत से बचना चाहते हैं तो कॉन्सेंट्रेट बनाना बढ़िया विकल्प है. इसके लिए आम के गूदे को चीनी या गुड़ और मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए. फिर ठंडा होने दें और बाद में इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें. जब भी पन्ना पीने का मन हो बस थोड़ा सा कॉन्सेंट्रेट लें और पानी मिलाकर तुरंत तैयार करें.
कुछ लोगों को हल्का तीखा स्वाद बहुत पसंद होता है. ऐसे में आम पन्ना में थोड़ा बदलाव करके उसे और मजेदार बनाया जा सकता है. इसमें अदरक का पेस्ट, नींबू, चाट मसाला या हरी मिर्च डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है. यह पन्ना न सिर्फ स्वाद में अलग होता है बल्कि पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है. गर्मी में जब शरीर सुस्त पड़ने लगता है तब यह तीखा पन्ना आपको ताजगी और एनर्जी देने का काम करता है.
अब बारी आती है सर्व करने की, तो आम पन्ना का असली मजा तब आता है जब उसे सही तरीके से सर्व किया जाए. पहले ठंडा-ठंडा पन्ना गिलास में डालें उसमें बर्फ के टुकड़े जरूर मिलाएं और ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियां सजाएं. चाहें तो थोड़ा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं. सर्विंग का यह छोटा सा तरीका आपके पन्ना के स्वाद को और भी खास बना देता है और हर कोई आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा.