मुरादाबाद में मार्च–अप्रैल भिंडी खेती: 1.5–2.5 लाख रुपये प्रति एकड़ मुनाफा

Share to your loved once


Last Updated:

मुरादाबाद के किसान मार्च-अप्रैल में भिंडी की अगेती खेती करके मात्र 40-45 दिनों में 1.5 से 2.5 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं. राधिका और राधिका 7 जैसे हाइब्रिड बीजों के उपयोग से कम लागत में उच्च पैदावार प्राप्त की जा सकती है. सही समय पर सिंचाई और निराई-गुड़ाई से किसानों की आय में मजबूती आती है.

मुरादाबाद. किसान मार्च अप्रैल में भिंडी की अगेती खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. हाइब्रिड बीजों जैसे राधिका, राधिका 7 का उपयोग करके प्रति एकड़ 1.5 से 2.5 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकता है. यह फसल मात्र 40-45 दिनों में तैयार हो जाती है और कम लागत (20-25 हजार/एकड़) में उत्पादन देती है. इस खेती को करके किसान अपनी आय बढ़ा सकता है और अच्छा मुनाफा कमा सकता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि भिंडी की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकता है. किसान भिंडी की खेती साल में दो बार कर सकते हैं. इसके साथ ही इन दोनों मार्च अप्रैल में भी भिंडी की खेती कर सकते हैं. इसके लिए हमें 18 से लेकर 20 किलो सीड पर हेक्टेयर की आवश्यकता होती है. इसको हम 45 सेंटीमीटर लाइन से लाइन की दूरी इसके साथ ही 20 सेंटीमीटर पौधे से पौधे की दूरी रखते हुए लगाते हैं. हम इसे मेड बनाकर भी लगा सकते हैं और प्लेन खेत में भी इसे लगा सकतें है. इस खेती को लगाने से पहले ऐसे खेत का चयन न करें जिसमें पानी खड़ा रहता हो. इसके साथ ही बलुई दोमट मिट्टी में इसकी खेती अच्छी मानी जाती है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP