रोटी-पराठे का मजा दोगुना करना है? बस 5 मिनट में तैयार होगी ये राजस्थानी लहसुन की चटनी, बार-बार बनाने का करेगा मन

Share to your loved once


Garlic Chutney Recipe: आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो तुरंत स्वाद बदल दे, तो लहसुन की ये चटनी आपके लिए परफेक्ट है. आमतौर पर लोग धनिया या पुदीना की चटनी बनाते हैं, लेकिन राजस्थान की ये खास लहसुन चटनी अलग ही लेवल का टेस्ट देती है. इसका तीखा, मसालेदार और थोड़ा स्मोकी फ्लेवर खाने को एकदम मजेदार बना देता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता-सिर्फ 5 मिनट में ये तैयार हो जाती है. घर में अचानक मेहमान आ जाएं या आपको खाने में कुछ एक्स्ट्रा चाहिए, ये चटनी तुरंत काम आ जाती है.

लहसुन वैसे भी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, तो ये चटनी स्वाद के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखती है. इस रेसिपी को एक बार ट्राय कर लेंगे, तो यकीन मानिए बार-बार बनाने का मन करेगा.

लहसुन की चटनी के लिए जरूरी सामग्री
-लहसुन की कलियां
-कश्मीरी सूखी लाल मिर्च
-जीरा
-अजवाइन
-सरसों के दाने
-लाल मिर्च पाउडर
-तेल
-पानी
-नमक (स्वाद अनुसार)

5 मिनट में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट लहसुन की चटनी
1. सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर लें और उसमें लहसुन की कलियां, जीरा, सूखी लाल मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा पानी डालें. अब इसे अच्छी तरह पीस लें और स्मूथ पेस्ट बना लें.

2. इसके बाद गैस पर एक पैन रखें और उसमें तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें सरसों के दाने डालें. जब ये चटकने लगें, तब तैयार किया हुआ पेस्ट पैन में डाल दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे अच्छे से चलाएं और धीमी आंच पर पकने दें. जब चटनी की कच्ची महक खत्म हो जाए और ऊपर थोड़ा तेल दिखने लगे, समझ जाएं कि आपकी चटनी तैयार है.

4. इसे आप रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

क्यों खास है राजस्थानी लहसुन की चटनी
इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत इसका तीखा और गाढ़ा फ्लेवर है. ये साधारण खाने को भी खास बना देती है. इसके मसाले और लहसुन का कॉम्बिनेशन इसे अलग पहचान देता है.

लहसुन की चटनी खाने के फायदे
लहसुन सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है. कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. पाचन बेहतर करता है.  शरीर को इंफेक्शन से बचाता है. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न खाएं, वरना पेट में जलन या गैस हो सकती है.

कुछ जरूरी टिप्स
ज्यादा तीखा पसंद नहीं है तो मिर्च कम रखें. ताजी लहसुन इस्तेमाल करें, इससे स्वाद बेहतर आता है. चटनी को ज्यादा देर न पकाएं, वरना स्वाद बदल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP