Aaj ka Mesh Rashifal : कारोबार में तरक्की, बनेंगे बिगड़े काम…मेष राशि के लिए आज तगड़ा योग

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 March 2026 : मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. कई दिनों से चला आ रहा घाटा खत्म होगा. तरक्की के योग बनेंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि चतुर्थी और नक्षत्र भरणी है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको सक्रिय रखने और ऊर्जावान बनाने में मदद करेंगे.

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज व्यवसाय के लिए अच्छा है. लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने की संभावना है. नौकरी में पदोन्नति मिलेगी. इच्छाओं की पूर्ति होगी. जीवनसाथी के साथ मधुरतापूर्ण बातचीत होगी. पूरे दिन प्यार और रिश्तों की मिठास में खोए रहेंगे. सेहत सामान्य रहेगी. दिनभर सक्रिय नजर आ सकते हैं. योग व व्यायाम करें. भगवान गणेश की आराधना करें. दिन अच्छा गुजरेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि चतुर्थी और नक्षत्र भरणी है. सूर्योदय 6.23 पर और सूर्यास्त 6.33 पर होगा. शुभ समय 12.04 मिनट से 12.52 तक रहेगा. इसमें किया गया काम चिरकाल तक लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय 5.02 से 6.33 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में होगी.

मंगल की कृपा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा आज 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव लाभ, आय, मित्र व इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा हुआ है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको सक्रिय रखने और ऊर्जावान बनाने में मदद करेंगे. आज का दिन आय वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति के लिए विशेष है. सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा व उत्साह बना रहेगा.

इनसें मेल-मिलाप

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि का मित्रों व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मेल और मिलाप बढ़ेगा. घर में किसी शुभ काम की संभावना बन सकती है. आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. कई दिनों से चला आ रहा व्यवसायिक घाटा खत्म होगा. व्यवसाय में नेटवर्किंग से लाभ होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP