मौत के मुंह से निकाला! नीलगिरी की गहरी खाई में गिरे चेन्नई के टूरिस्ट का सेना ने किया रेस्क्यू

Share to your loved once



तमिलनाडु के नीलगिरी के गुडलुर के नीडल रॉक व्यूपॉइंट पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. एक चट्टान से फिसलकर गहरी खाई में गिरे चेन्नई के एक टूरिस्ट को बचाने के लिए भारतीय सेना ने रात के अंधेरे में एक बेहद साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण पर्यटक हिलने-डुलने में बिल्कुल असमर्थ था, जिसके बाद प्रशासन की मांग पर मद्रास रेजिमेंटल सेंटर (MRC) के लेफ्टिनेंट कर्नल चंदन मेहता के नेतृत्व में एक विशेष टीम मौके पर पहुंची. खराब दृश्यता और बेहद खतरनाक पहाड़ी इलाके के कारण घायल को सीधे ऊपर खींचना नामुमकिन था, इसलिए सेना के जांबाज जवानों ने अपनी जान पर खेलकर 70 मीटर लंबी जिप लाइन (Zip line) तैयार की और स्ट्रेचर की मदद से घायल को सुरक्षित ऊपर खींच लिया. तड़के 3:30 बजे इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद घायल पर्यटक को इलाज के लिए तुरंत ऊटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP