Ishan Kishan smashed 72 runs off 24 balls: ईशान किशन ने इंट्रा स्क्वाड मुकाबले में 24 गेंद में 72 रनों की तूफानी पारी खेली.
Last Updated:
Ishan Kishan smashed 72 runs off 24 balls: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले प्रैक्टिस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने धूम मचा दी. ईशान किश ने सनराइजर्स बी के लिए बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. इस तरह ईशान किशन ने टी20 विश्व कप के अपने फॉर्म को जारी रखा है.

ईशान किशन ने प्रैक्टिस मैच में खेली धुआंधार पारी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के डायनामाइट कहे जाने वाले ईशान किशन का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. टी20 विश्व कप 2026 में धूम मचाने के बाद ईशान किशन अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे, जिसकी झलक उन्होंने प्रैक्टिस मैच में ही दिखा दिया है. प्रचंड फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने प्रैक्टिस मैच में तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली.
इंट्रा स्क्वाड के प्रैक्टिस मैच में ईशान किशन ने सनराइजर्स बी के लिए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 24 गेंद में 72 रन कूट दिए. इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ छक्के और चौके उड़ाए. प्रैक्टिस मैच में ईशान किशन की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर विरोधी टीम के गेंदबाजों की अभी अब नींद उड़ गई होगी.
अभिषेक शर्मा ने भी गेंदबाजों को दहलाया
सिर्फ ईशान किशन ही नहीं, अभिषेक शर्मा ने भी सनराइजर्स के प्रैक्टिस मैच में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को दहलाने का काम किया. अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी में 42 गेंद में 94 रनों की धुआंधार पारी खेली. अभिषेक सिर्फ 6 रन से शतक चूक गए. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की इस धुआंधार बल्लेबाजी से सनराइजर्स की टीम ने बल्लेबाजी में अपनी तैयारियों को पुख्ता कर विरोधियों को डरा दिया है.
आरसीबी के साथ है सनराइजर्स का पहला मैच
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है. ये सीजन का ओपनिंग मैच है. दोनों टीमें इस मैच के लिए 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की कोशिश होगी कि वह टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी शुरुआत करें, लेकिन सनराइजर्स के सामने आरसीबी के लिए चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि जिस तरह से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बल्लेबाजी की उससे गेंदबाजों का बुरा हाल होना तय है. इन दोनों के अलावा टीम में ट्रेविस हेड जैसे खूंखार बल्लेबाज भी मौजूद हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें