पीएम मोदी से मिलने ‘ये’ कौन पहुंचा? तस्वीर शेयर करने से खुद को न रोक सके, गोद में बैठा किया लाड

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

पीएम मोदी से मिलने ‘ये’ कौन पहुंचा? तस्वीर शेयर करने से खुद को न रोक सके

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे के साथ अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है. जानिए कौन है पीएम मोदी का यह ‘नन्हा दोस्त’ और कैसे केरल के मशहूर अभिनेता व बीजेपी नेता कृष्णाकुमार के परिवार के लिए यह मुलाकात जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गई.

पीएम मोदी से मिलने 'ये' कौन पहुंचा? तस्वीर शेयर करने से खुद को न रोक सकेZoom

नन्हे दोस्त के साथ पीएम मोदी. (फोटो: narendramodi)

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एक तस्वीर शेयर की है. पीएम आवास से उनके द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि 7, लोक कल्याण मार्ग’ यानी कि प्रधानमंत्री आवास से अक्सर गंभीर और देश के लिए फैसले लेते हुए पीएम मोदी की तस्वीर आती है. लेकिन, इस बार वहां से एक ऐसी मनमोहक तस्वीर आई है, जिसने पूरे इंटरनेट पर करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. इस तस्वीर को 14 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है.

दुनिया के सबसे प्रभावशाली और व्यस्त नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपने आधिकारिक कामकाज से थोड़ा वक्त निकालकर एक ‘नन्हे मेहमान’ के साथ खेलते और उसे दुलारते नजर आए. पीएम मोदी ने खुद इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर आए एक नन्हे दोस्त के साथ.’ आइए जानते हैं कि आखिर कौन है यह भाग्यशाली नन्हा दोस्त.

मलयालम सुपरस्टार और परिवार से मुलाकात

पीएम मोदी की गोद में खेल रहा यह ‘नन्हा दोस्त’ कोई और नहीं, बल्कि केरल के मशहूर मलयालम अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता कृष्णाकुमार का पोता ‘ओमी’ है. शनिवार को राजधानी दिल्ली में कृष्णाकुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर निजी मुलाकात की. इस पारिवारिक दल में कृष्णाकुमार की पत्नी सिंधु कृष्णा, उनकी चारों बेटियां अहाना, दीया, ईशाना, और हंसिका, दीया के पति अश्विन और उनका नन्हा बेटा ओमी शामिल थे.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP